... जब कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुर्का पहनी महिला ने किया जलाभिषेक

बुर्का पहनी एक महिला ने शनिवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। हालांकि, महिला बगैर कुछ बोले विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद अपने घर चली गई।

Update: 2017-11-04 20:33 GMT
... जब कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुर्का पहनी महिला ने किया जलाभिषेक

आजमगढ़ : बुर्का पहनी एक महिला ने शनिवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। हालांकि, महिला बगैर कुछ बोले विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद अपने घर चली गई।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यह नजारा मेंहनगर के गौरा स्थित सिद्घ महामण्डलेश्वर धाम पर देखने को मिला। जहां भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्घालु जुटे।

सभी श्रद्घालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसी दौरान श्रद्घालुओं के बीच बुर्का पहने एक महिला आई और वह सीधे शिवलिंग के पास पहुंच गई।

यह भी पढ़ें .... मुस्लिम महिला ने बनाई मोदी-योगी की पेंटिंग, ससुराल वालों ने निकाला घर से

उसने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेशंकर की पूजा अर्चना की। बुर्का पहने महिला को भगवान शिव की पूजा अर्चना करते देख काफी संख्या में श्रद्धालु जुट गए।

हर श्रद्धालु उससे बातचीत करना चाहता था और उसका परिचय जानना चाहता था। यह अलग बात है कि उसने किसी की बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। उसने बस विधि-विधान के साथ शिवलिंग के पास बैठकर पूजा अर्चना की और वहां से उठकर सीधे चली गई।

कुछ लोगों का कहना है कि मन्नत पूरी होने पर उसने विधि-विधान के साथ शिव की आराधना किया है। इसके विपरीत कुछ लोग उसे आरएसएस का एजेंट बताने से भी बाज नहीं आए।

Tags:    

Similar News