WFI Meeting Cancel: अयोध्या में होने वाली कुश्ती संघ की मीटिंग कैंसिल, आज होना था WFI अध्यक्ष पद का फैसला

WFI Meeting Cancel: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण आज अयोध्या में जो बैठक बुलाई थी रद्द हो गई है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-01-22 03:48 GMT

Brij Bhushan Sharan Singh (Pic: Social Media)

WFI Meeting Cancel: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने आज 22 जनवरी को अयोध्या में  कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी। लेकिन जानकारी मिल रही है अयोध्या में होने वाली बैठक कैंसिल हो गई है। अयोध्या में  54 सदस्यों वाली जनरल काउंसिल की बैठक होनी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैठक टालने का फैसला खेल मंत्रालय की रोक के चलते लिया गया। अब 4 हफ्ते तक यह बैठक नहीं होगी। बैठक में बृजभूषण अपना पक्ष कार्यकारिणी के सदस्यों के सामने रखने वाले थे। माना जा रहा था कि आज की बैठक में तय हो जाएगा कि बृजभूषण शरण सिंह डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे या फिर इस्तीफा दे देंगे, क्योंकि अध्यक्ष खुद कह चुके थे कि उनके अध्यक्ष पद का निर्णय भारतीय कुश्ती महासंघ की बैठक में हो जाएगा।  

बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह इस समय विवादों में घिरे हुए हैं। उन भारतीय महिला पहलवानों ने यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। करीब 30 पहलवान 18 जनवरी से  दिल्ली के जंतर मंतर में धरने पर बैठे हुए थे। लेकिन शुक्रवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के दखल देने के पहलवान धरने से उठ गए हैं। खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों को न्याय दिलाने और निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया है।

खेल मंत्रालय एक्शन मोड में 

जंतर मंतर पर चल रहा धरना प्रदर्शन खत्म होने के बाद खेल मंत्रालय एक्शन मोड में है। शनिवार की शाम भारतीय कुश्ती संघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर को सस्पेंड कर दिया गया है। विनोद तोमर पर अनुशासनहीनता का आरोप लगा है। इसके साथ ही खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेशन की गतिविधियों पर रोक लगा दी है। माना जा रहा है कि खेल मंत्रालय के इसी फैसले के चलते अयोध्या की बैठक को रद्द करने का फैसला लिया गया है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूरे मामले की जांच के लिए निगरानी कमेटी गठन करने का फैसला लिया है। कमेटी 4 हफ्ते के अंदर जांच पूरी करेगी। भारतीय कुश्ती संघ और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए आरोपों की जांच होगी। महिला खिलाड़ियो ने डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष पर शोषण करने का आरोप लगाया है। जबकि बृजभूषण शरण सिंह इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं।   

Tags:    

Similar News