Yamuna Expressway Accident Today: घने कोहरे से मचा कोहराम, आपस में टकराई आधा दर्जन वाहन, कई लोग घायल

Yamuna Expressway Accident Today: यमुना एक्सप्रेस वे पर आज सुबह करीब 8:00 बजे नोएडा टू आगरा एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 126 पर एक एक्सीडेंट हो गया।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-12-29 05:24 GMT

सड़क हादसा (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Yamuna Expressway Accident Today: यमुना एक्सप्रेस वे पर आज (29 दिसंबर) घने कोहरे के कारण आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गई। इस हादसे में कई लोग घायल हुए। राहत की बात है कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी सवार खराब खड़ी गाड़ी में जा घुसा था, जिसके कारण ये हादसा हुआ। वही हादसे की खबर मिलते ही मौके पर 112 डायल पुलिस व स्थानीय पुलिस पहुंची।

यह घटना थाना बलदेव के 126 किलोमीटर पर हुई। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 8:00 बजे नोएडा टू आगरा एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 126 पर एक एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में कई गाड़ियां आपस में टकरा गई।

बताया जा रहा है कि आयशर कैंटर गाड़ी नोएडा से आगरा जा रही थी कि अचानक खराब हो गई। उसके पीछे आने वाली गाड़ी इको होंडा, वैगनआर होंडा अमेज, इनोवा आपस में टकरा गई, जिसमें इको में सवार चार लोग घायल हो गए तथा होंडा इमेज में सवार एक व्यक्ति घायल हुआ है। वहीं दो घायलों की स्थिति गंभीर है। हालांकि सभी को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।

होंडा इमेज यूपी 14 CR 79 71 बनारस में नियुक्त उप जिला अधिकारी की गाड़ी है. जिसमें उनका फलवर राजबली यादव व चालक सोनू सवार था। इसमें राजबली की चोट आई है उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है वहीं घटनास्थल से गाड़ियों को सड़क से हटवा दिया गया है, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से जारी है।

Tags:    

Similar News