CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या, कोदंड राम की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर जाएंगे। वह वहां मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। योगी आदित्यनाथ लगभग चार घंटे अयोध्या में रहेगें। वह दिगंबर अखाड़ा भी जाएंगे।

Update: 2019-06-07 06:44 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे हैं। नने के बाद सीएम योगी का यह 9वां अयोध्या दौरा है। सीएम योगी ने मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

इसके बाद योगी राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के 81वें जन्मदिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे। अयोध्या के विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। अयोध्या में योगी करीब साढ़े तीन घंटे रहेंगे।

यह भी पढ़ें...गुजरात: महिला हेल्पलाइन की तर्ज पर देश भर में एक हेल्पलाइन लाने का विचार

योगी दोपहर करीब ढाई बजे में अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे सीधे अयोध्या शोध संस्थान गए। जहां भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण किया।

यह भी पढ़ें...यूपी में आंधी और बारिश का कहर, 18 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

 

Tags:    

Similar News