बजट सत्र से पहले योगी कैबिनेट विस्तार, अरविंद शर्मा को अहम जिम्मेदारी

योगी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार अगले दस दिनों में होने की संभावना है। विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू होने वाला है।

Update: 2021-02-11 08:32 GMT
बजट सत्र से पहले योगी कैबिनेट विस्तार, अरविंद शर्मा को अहम जिम्मेदारी (PC: social media)

अखिलेश तिवारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले ही योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार होना तय है। पूर्व आईएएस व विधानपरिषद सदस्य अरविंद शर्मा को इस विस्तार में अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही मौजूदा कैबिनेट से कम से कम तीन लोगों की छुट्टी भी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:बाराबंकी: बड़ा घोटाला, पीएम आवास योजना में बड़ा फर्जीजाड़ा, 5 अफसरों पर केस दर्ज

विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू होने वाला है

योगी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार अगले दस दिनों में होने की संभावना है। विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू होने वाला है। बजट सत्र से पहले ही मंत्रिमंडल में नए सदस्यों को शामिल किया जाना है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का यह अंतिम पूर्ण बजट होगा। अगला बजट विधानसभा चुनाव की वजह से अंतरिम लाया जा सकता है। इस वजह से भाजपा नेतृत्व का मानना है कि सरकार में शामिल होने वाले नए मंत्रियों को कम से कम साल भर काम करने का मौका जरूर मिले। इसी लिहाज से अगले दस दिन के अंदर ही योगी सरकार मंत्रिमंडल विस्तार तय माना जा रहा है।

अरविंद शर्मा बनेंगे उपमुख्यमंत्री

योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। लेकिन सबसे ज्यादा उत्सुकता लोगों को नौकरशाह से राजनेता बने अरविंद शर्मा को लेकर बनी हुई है। उनके बारे में माना जा रहा है कि उन्हें योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री का ओहदा दिया जाएगा। उनकी हैसियत में भी सरकार में बराबर वाली होगी। उन्हें उपमुख्यमंत्री का ओहदा देने के साथ ही कम से दो ऐसे विभाग भी दिए जाएंगे जो अभी तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास हैं। उन्हें तीन से चार बड़े विभाग वाला कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:10000 बिटकॉइन में 2 पिज्जा: 2010 में इस शख्स ने रचा था इतिहास, जाने इनके बारे में

इसके साथ ही योगी कैबिनेट से कई मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। ऐसे मंत्रियों को चुनाव साल की अहमियत को देखते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सरकार के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, मुकुट बिहारी वर्मा और स्वाती सिंह को सरकार से बाहर लाकर नई भूमिका दी जाएगी। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर ब्रजेश पाठक को कुछ महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। जानकारों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार की रूपरेखा तय हो चुकी है। इसी सप्ताह इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News