UP News : योगी सरकार ने अफसरों और कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, दीपावली से पहले मिलेगी खुशखबरी

UP News : दीपावली के त्यौहार से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को तोहफा दिया है।

Newstrack :  Network
Update:2024-10-21 19:16 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ (Pic - Social Media)

UP News : दीपावली के त्यौहार से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को तोहफा दिया है। योगी सरकार ने  20 लाख से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन का भुगतान 30 अक्टूबर से पहले करने का निर्देश दिया है। यह आदेश अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने की ओर से जारी किया गया है। 

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन को लेकर सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ कोषाधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा, 31 अक्टूबर को दीपावली, 02 नवम्बर को गोवर्धन पूजा और 03 नवम्बर को भाई दूज व चित्र गुप्त जयन्ती के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसे देखते हुए सरकार ने त्यौहारों से पहले वेतन जारी करने की निर्देश दिया है।

30 अक्टूबर वेतन और पेंशन जारी करने का आदेश 

उन्होंने आगे कहा कि राज्यपाल ने सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्वाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा कर्मचारियों को वेतन एवं उत्तर प्रदेश के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को अक्टूबर, 2024 का वेतन एवं पेंशन/पारिवारिक पेंशन का भुगतान 30 अक्टूबर, 2024 को किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

दिवाली से पहले बोनस की भी तैयारी

इसके साथ ही योगी सरकार अपने कर्मचारियों को बोनस भी दे सकती है, इसे लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, दीपावली से कर्मचारियों को अधिकतम सात हजार रुपए तक बोनस दिया जा सकता है। इससे सूबे के लगभग 15 लाख कर्मचारियों के लाभान्वित होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि वित्त विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री जल्द की मुहर लगा सकते हैं। यह बोनस अराजपत्रित अधिकारियों के साथ ही दैनिक वेतनभोगियों को मिलेगा। इसके सरकारी खजाने पर लगभग 1,025 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

पदोन्नति का तोहफा 

बता दें कि इससे पहले योगी सरकार ने पुलिस कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। पुलिस स्थापना दिवस पर योगी सरकार ने 1781 हेड कॉन्स्टेबलों को पदोन्नति देकर उप निरीक्षक बना दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद से दीपावली से पहले कर्मचारियों में खुशी की लहर है। पदोन्नति का आदेश पुलिस महानिदेशक, स्थापना की ओर से जारी किया गया है।

Tags:    

Similar News