UP: भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे ज्ञान सिंह हटे, अब सोराज सिंह होंगे कृषि निदेशक

Update: 2017-08-30 08:48 GMT
UP: भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे ज्ञान सिंह हटे, अब सोराज सिंह होंगे कृषि निदेशक

लखनऊ: प्रदेश की योगी सरकार ने आज (30 अगस्त) वित्तीय अनियमितता में फंसे ज्ञान सिंह को कृषि निदेशक के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब सोराज सिंह प्रदेश के नए कृषि निदेशक का पद संभालेंगे।

बता दें, कि प्रदेश के कृषि निदेशक पद से हटाए गए ज्ञान सिंह के संबंध में लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। उनके खिलाफ 1999 के गबन के साथ ही वित्तीय अनियमितता का मामला चल रहा था। बावजूद इसके उन्हें अखिलेश सरकार में प्रदेश का कृषि निदेशक बनाया गया। विवादों से घिरे ज्ञान सिंह को पूर्व कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने कृषि निदेशक बनवाया था।

ज्ञान सिंह की जगह पर अब सोराज सिंह प्रदेश के कृषि निदेशक होंगे। सोराज सिंह फिलहाल उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

 

 

Tags:    

Similar News