UP: आठ महिलाओं के बनाए गंदे वीडियो, दरिंदा युवक अब करता है ये काम
UP: इन पीड़ित महिलाओं में कुछ विधवा महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, कुछ महिलाओं के पति रोजी-रोटी के लिए परदेश में रहते हैं।;
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)
Fatehpur Crime News: यूपी के फतेहपुर जनपद से एक अधेड़ की करतूत का इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जनपद में एक अधेड़ दरिंदे ने एक नहीं दो नहीं बल्कि आठ महिलाओं के चोरी छिपे अश्लील वीडियो बना लिये। अब दरिंदा फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं से छेड़खानी करता है। वहीं, आरोपी की हरकतों से परेशान महिलाओं ने पुलिस से शिकायत करके उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने महिलाओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिलाओं से अश्लील हरकत करता है अधेड़ युवक
पुलिस के मुताबिक असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव की 8 महिलाओं का आरोप है कि गांव निवासी फूल कुमार निषाद नाम के युवक ने जंगल गईं इन महिलाओं का शौंच के दौरान चोरी छिपे अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। अब आरोपी इन सभी महिलाओं को वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर छेड़खानी और अश्लील हरकतें करता है। महिलाओं के विरोध करने पर गाली-गलौज करता है। जिससे वह काफी परेशान हैं।
पीड़ितों में विधवा महिलाएं भी शामिल
इन पीड़ित महिलाओं में कुछ विधवा महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, कुछ महिलाओं के पति रोजी-रोटी के लिए परदेश में रहते हैं। यह महिलाएं गांव में अपने बच्चों के साथ रहकर मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करती हैं। युवक की हरकतों से परेशान इन सभी महिलाओं ने स्थानीय थाने में युवक के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
जांच के बाद आरोपी के खिलाफ होगी कार्रवाई
असोथर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर युवक के खिलाफ छेड़खानी, गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी पर उचित कार्रवाई की जाएगी।