Jhansi News: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पहले भी दो बार कर चुका था प्रयास

Jhansi News: कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहर दतिया गेट मोहल्ले में रहने वाला मानसिंह प्रजापति मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक मानसिंह के एक लड़का और एक लड़की है।

Update: 2023-07-14 15:41 GMT
मृतक व्यक्ति की फाइल फोटो (Pic: Newstrack)

Jhansi News: बीमारी से परेशान होकर एक युवक ने घर में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। इससे पहले भी वह दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था, लेकिन तीसरी बार अपने मकसद में वह कामयाब हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहर दतिया गेट मोहल्ले में रहने वाला मानसिंह प्रजापति मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक मानसिंह के एक लड़का और एक लड़की है। जिसमें लड़की की शादी 3 माह पहले ही की थी। शादी के बाद उसकी बेटी घर आई हुई थी।

मानसिंह काफी समय से बीमार रहता था। जिस कारण वह परेशान था। घटना विगत दिवस की है जब उसकी पत्नी और बेटा काम पर गई हुई थी। घर में वह और उसकी बेटी अकेली थी। तभी उसने घर में फांसी लगाने का प्रयास किया। समय रहते उसकी बेटी ने उसे बचा लिया। लेकिन जैसे ही बेटी की नजर इधर-उधर हुई उसने मौके का लाभ उठाकर पुनः फांसी लगाने का प्रयास किया। लेकिन इस बार भी उसकी बेटी ने बचा लिया। तीसरी बार पुनः उसने फांसी लगाई और वह अपने मकसद में कामयाब हो गया। फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी पर लटक रहे शव को नीचे उतारा। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

शादी से पहले युवक की सड़क हादसे में मौत

शादी होने को अभी कुछ ही महीने शेष थे, घर में तैयारियां भी चल रही थी। इसी दौरान सुबह युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। जबकि उसके बुआ का लड़का गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम निवी में रहने वाला विष्णु रायक्वार मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक विष्णु के माता-पिता की एक वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी। वह अपने भाई शिवम के साथ रहता था। परिवार ने उसकी शादी भांडेर में तय कर दी। शादी तय होने के बाद सारी रश्में हो गई, अब केवल शादी होना था। जिसका शुभ महुरत सर्दी में निकला था।

शादी को लेकर घर में तैयारियां भी चल रहीं थी। सुबह मजदूरी के लिए विष्णु अपने बुआ के लड़के के साथ बाइक से चिरगांव आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे को देख राहगीरों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके बुआ का लड़का घायल था। जिसे अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

पौधे बेचने झाँसी आए युवक की मौत

पौधे बेचने के लिए झाँसी आए एक युवक की मौत हो गई। उसकी मौत किस कारण हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका। वह एक दुकान के पास मृत अवस्था में मिला। मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मोंठ थाना पुलिस को पता चला कि कस्बे में एक दुकान के पास युवक बेहोशी हालत में पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे युवक को उठवाया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की लगभग 35 वर्षीय राजेश वर्मा निवासी मिस्रीलाल कानपुर नगर के रुप में शिनाख्त हुई। राजेश कानपुर नगर के सरसोल में स्थित नर्सरी में काम करता था। वह पौधे बेचने के लिए झाँसी आया हुआ था। झाँसी के मोंठ में न जाने उसके साथ ऐसा क्या हुआ कि उसकी मौत हो गई। मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

गौशाला के पास मिला नवजात शिशु का शव

बड़ागांव थाना क्षेत्र की एक गौशाला के पास नवजात शिशु का शव मिला। उसे वहां कौन फेंककर गया यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बड़ागांव थाना पुलिस को सूचना मिली कि दिगारा में स्थित गौशाला के पास एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags:    

Similar News