युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक ने भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला

प्रयागराज हवाई अड्डा पर पत्रकारों से बात करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की भाजपा सरकार किसानों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है।

Update: 2021-02-21 14:21 GMT
Rohit Kumar Singh photo soshal media

प्रयागराज। प्रयागराज हवाई अड्डा पर पत्रकारों से बात करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की भाजपा सरकार किसानों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिटलर हो गए हैं देश बचाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों को एक मंच पर आना होगा।

धर्म के आधार पर देश को बांटने का लगाया आरोप

श्री सिंह ने कहा की 2022 में योगी सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा की भाजपा धर्म के आधार पर देश बाँट रही है हमें समझना होगा। श्री सिंह ने कहा की नौजवान रोजगार मांग रहा है तो प्रधानमंत्री मौनी बाबा बने हुए हैं। श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना योगी सरकार को 2022 में सत्ता में नहीं आने देगी। श्री सिंह ने कहा की हम गाँव, गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

अपराधी हो गए हैं बेलगाम

श्री सिंह ने कहा की योगी सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। श्री सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री कार्यालय जाति पूछकर लोगों की मदद कर रहा है। श्री सिंह ने कहा की नौजवान-किसान को एक होकर महापरिवर्तन का लड़ाई लड़ना होगा। श्री सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने हेतु भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा। श्री सिंह ने कहा की योगी सरकार में जनता पस्त है।

Tags:    

Similar News