युवा चेतना ने गरीबों में बांटा भोजन, रोहित कुमार सिंह बोले- गरीब सेवा हमारा लक्ष्य

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हमारा लक्ष्य गरीब की सेवा है। देश की आजादी के 74 वर्षों के बाद भी जनता को रोटी, कपड़ा और मकान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

Update: 2021-03-12 17:21 GMT

बलिया: युवा चेतना के द्वारा गरीब एवं जरुरतमंद लोगों के बीच हरीशचंद्र घाट, केदारघाट, भेलुपुर एवं सोनारपुरा में भोजन बाँटा गया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने भोजन वितरित किया। साथ ही स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना जनमानस की सेवा हेतु संकल्पित है।

ये भी पढ़ें: झांसी: ऑर्मी कमांडर बोले- वर्तमान की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने को तैयार रहें

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की नर सेवा ही नारायण सेवा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की गरीब को मुख्यधारा से जोड़कर ही भारत को विश्वगुरु बनाया जा सकता है। वहीं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हमारा लक्ष्य गरीब की सेवा है। देश की आजादी के 74 वर्षों के बाद भी जनता को रोटी, कपड़ा और मकान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: मेरठ के इस गांव में हुआ था लघु जलियांवाला कांड, अंग्रेजों ने ग्रामीणों पर बोला था हमला

योगी सरकार पर बोला हमला

उन्होंने कहा की योगी सरकार गरीब के विकास में फेल हो गई है। रामराज्य का सपना दिखाने वालों ने उत्तर प्रदेश में रावण राज स्थापित कर दिया है। युवा चेतना समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु प्रयासरत है। उन्होंने कहा की किसान और नौजवान परेशान है वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे राज्य घूमने में व्यस्त हैं। भाजपा के कथनी-करनी में अंतर है। आगे उन्होंने कहा कि युवा चेतना 2022 में महापरिवर्तन हेतु संकल्पित है। इस अवसर पर संदीप ब्रह्मचारी आपा, नरोत्तम सिंह बागी, राजेंद्र यादव, गोविंद मिश्रा, आदित्य चौबे, सुभाष यादव आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News