जूम ऐप पर हुआ विरोध, रेलवे मैंस यूनियन नहीं करना चाहता इस पर मीटिंग

नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे मैंस यूनियन रनिंग शाखा की आज जूम ऐप के माध्यम से सभी सक्रिय सदस्यों, पदाधिकारियों लगभग 35-40 कॉम द्वारा मीटिंग में भाग लिया।

Update: 2020-06-06 09:51 GMT

झांसी: नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे मैंस यूनियन रनिंग शाखा की आज जूम ऐप के माध्यम से सभी सक्रिय सदस्यों, पदाधिकारियों लगभग 35-40 कॉम द्वारा मीटिंग में भाग लिया। बैठक में निजीकरण, निगमीकरण, एनपीएस एवं डीए को फ्रीज करने के विरोध में एआईआरएफ/ एनसीआरएमयू द्वारा निर्देशित विरोध प्रदर्शन पर वार्ता की गई। साथ ही एनसीआर जोन में प्रथम ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस छोड़ भाजपा की सरकार बनवाने वाले सिंधिया को BJP नाम से एतराज क्यों?

बैठक में अजय सिंह यादव,केंद्रीय पदाधिकारी/पर्यवेक्षक, अमर सिंह यादव, आर.ए. खान, अनुरुद्ध सिंह यादव, वी.पी. सिंह, आर.के. मिश्रा, दीपक जयसवाल, रामहेत मीना, महेंद्र साहू, रोहित शर्मा, मोहम्मद सरताज, अनुज श्रीवास्तव, दीपक कुशवाहा, घनश्याम वर्मा, धीरज गौतम आदि लोग शामिल रहे हैं। बाद में शाखा सचिव अमर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

स्टेशन मास्टरों ने ऑनलाइन सदस्यता शुल्क कराया जमा

आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की आन लाइन मंडल कार्यकारणी की वैठक में निर्णय के अनुसार मंडल में ऑन लाइन सदस्यता अभियान सफलता पूर्वक सम्पन्न किया जा रहा है। तीन दिन में 575 स्टेशन मास्टर्स में से 129 स्टेशन मास्टर्स ने एसोसिएशन को ऑन लाइन सदस्यता शुल्क जमा कराया है। साथ ही पूरे मंडल में प्रधानमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड अभियान सफलता पूर्वक चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:फिल्मी दुनिया के पहले ‘आफ-स्क्रीन सुपरस्टार’ बने सोनू सूद

आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के द्वारा मंडल रेल प्रवन्धक कार्मिक को संबोधित 5400 ग्रेड पे एम ए सी पी के लिए वित्तीय लाभ मंडल के सभी स्टेशन मास्टरों को प्रदान करने हेतु ज्ञापन उनके कार्यालय में जमा कराया गया। इसके अंतर्गत, चूंकि स्टेशन मास्टर्स का प्रारंभिक वेतनमान 4200 ग्रेड पे रेलवे बोर्ड के पत्र क्रमांक आरबीई 26 /2020 दिनाँक 25 फरवरी 2020 माना गया है। जिन स्टेशन मास्टर्स की 10/20/30वर्ष की सेवा पूर्ण हो चुकी है। उन्हें 4600/4800/5400 ग्रेड पे के वेतनमान का वित्तीय उन्नयन का लाभ प्रदान किया जाए।

एस्मा झांसी मंडल द्वारा साप्ताहिक दो आनलाइन मीटिंग की गई

एस्मा झांसी मंडल द्वारा साप्ताहिक दो आनलाइन मीटिंग अभी तक कि गई है जिसमें मंडल अध्यक्ष राजवीर खुराना, मंडल सचिव अजय दुबे, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष राजेश मीना, मंडल उपाध्यक्ष राजेश नामदेव, फिरोज खान मंडल उपाध्यक्ष, जे पी शर्मा मंडल कोषाध्यक्ष, झांसी शाखा सचिव सी एल यादव, शाखा अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, शाखा प्रभारी जगभान, शाखा सहायक सचिव अजय प्रसाद, ग्वालियर शाखा सचिव एवं अध्यक्ष जी इस राठौर, पी एस धाकड़, सहित कार्यकारणी सदस्य अरविंद झा,नीतेश कुमार,आदित्य शुक्ला, जय सिंह राजावत एवं अन्य सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। प्रत्येक सप्ताह ये मीटिंग जूम ऐप पर आयोजित की जाती है। जिसमें मंडल की विभिन्न समस्याओं एवं नीतियों पर विचार विमर्श होता है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News