Ballia Paper Leak UP Board: दोबारा English Paper आसान तो था लेकिन गुस्सा बहुत भरा था छात्रों में

Ballia Paper Leak UP Board: पेपर लीक होना बहुत बड़ी घटना है। इसमें समय की बर्बादी होती है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता है।

Report :  Pankaj Prajapati
Published By :  Ramkrishna Vajpei
Update: 2022-04-13 12:11 GMT

Ballia Paper Leak UP Board: उत्तर प्रदेश में चल रही हैं यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं। 30 मार्च को हुआ था इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर लीक। आज दोबारा कराया गया इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर। अंग्रेजी का पेपर देने पहुंची छात्राओं में है रोष। 30 मार्च को इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर बलिया में हुआ था लीक। उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 जनपदों में अंग्रेजी के पेपर की परीक्षा कर दी थी रद्द। यह परीक्षा आज 13 अप्रैल को कराई गई है। जिसके चलते इंटरमीडिएट के छात्र छात्राएं आज दोबारा अंग्रेजी का पेपर देने के लिए सेंटर पर पहुंचे थे।

जब मीडिया ने छात्रों से परीक्षा के बारे में जाना तो छात्रों ने बताया कि पहले पेपर की अपेक्षा अबकी बार जो पेपर आया है वह थोड़ा सरल आया है। लेकिन पेपर लीक होना बहुत बड़ी घटना है। इसमें समय की बर्बादी होती है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता है। उत्तर प्रदेश सरकार को पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।

Similar News