Viral Video: सुरजेवाला के बिगड़े बोल, भाजपा को वोट देने वाला राक्षस है

Randeep Singh Surjewala viral video: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘जो भी वोटर्स भारतीय जनता पार्टी को वोट देता है या उसका समर्थक है वह राक्षस प्रवृत्ति का आदमी है और मैं आज इस महाभारत की धरती से उसको श्राप देता हूं।’

Update: 2023-08-14 05:36 GMT

Randeep Singh Surjewala Viral Video: कैथल (हरियाणा)। चुनाव आते ही नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘जो भी वोटर्स भारतीय जनता पार्टी को वोट देता है या उसका समर्थक है वह राक्षस प्रवृत्ति का आदमी है और मैं आज इस महाभारत की धरती से उसको श्राप देता हूं।’ यह बात उन्होंने हरियाणा के कैथल में कही। कांग्रेस नेता के इस बयान पर घमासान मचना तय है। सुरजेवाला ने बैठे बैठाए भाजपा को एक मुद्दा दे दिया है। अब भाजपा इस पर जरूर पलटवार करेगी।
हरियाणा के कैथल के उदय सिंह किले पर कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘‘जन आक्रोश प्रदर्शन‘‘ का आयोजन किया गया था। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने की। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाल ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘जो भी वोटर्स भारतीय जनता पार्टी को वोट देता है या उसका समर्थक है वह राक्षस प्रवृत्ति का आदमी है और मैं आज इस महाभारत की धरती से उसको श्राप देता हूं।’
बतादें कि केंद्र और हरियाणा सरकार की गलत नीतियों के कारण लोगों को आ रही समस्याओं को लेकर रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चैधरी व कुमारी शैलजा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जनसभाओं को संबोधित कर सरकार के नाम ज्ञापन दे रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को कैथल के उदय सिंह किले पर भी जन आक्रोश प्रदर्शन सभा का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में उनके समर्थक पहुंचे थे। किरण चैधरी ने हंस के माध्यम से सरकार की गलत नीतियों की पोल खोली और उसके बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को जमकर कोसा।
इसी साल मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तिसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। अभी प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश में 50 कमीशन को लेकर ट्वीट पर घमासान मचा ही था कि अब रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विवादित बयान देकर राजनीति को और गर्म कर दिया है।

Tags:    

Similar News