Shiv Mandir Video: बर्फ के खूबसूरत नजारों के बीच मिला सबसे ऊंचा शिव मंदिर, ड्रोन से शूट किया वीडियो

Shiv Mandir Video Viral: ये मंदिर हिमालय में है और कहा जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे ऊँचा मंदिर है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-04 12:44 GMT

Shiv Mandir: सभी देशों में कोई ना कोई ऐसे नजारे होते हैं जिसे देख कर तो दिल खुश हो जाता है। मंदिर जैसी जगहों पर तो मानों मन को शांति मिल जाती है। कुछ ऐसी ही सुन्दर और अतरंगी जगहों का आजकल ड्रोन की मदद से शूट होता है। जिसके बाद वह वीडियो बहुत प्यारे लगते हैं। उसमें हम जगह के आस-पास का पूरा नजारा देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक बहुत खूबसूरत नजारे का वीडियो सामने आया है। जिसे ड्रोन की मदद से शूट किया गया है। जो कि हिमालय के सबसे ऊँचे शिव मंदिर का है।

बर्फ में दिखा मंदिर का सबसे खूबसूरत नजारा

ये शिव मंदिर हिमालय में है और कहा जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे ऊँचा मंदिर है। ट्विटर पर इस वीडियो को Norwegian diplomat Erik Solheim ने शेयर किया है। शेयर कर उन्होंने लिखा कि अतुल्य भारत दुनिया का सबसे ऊँचा स्थित महादेव मंदिर। 5000 साल पुराना माना जाता है! उत्तराखंड'... नार्वेजियन एरिक सोलहेम सोशल मीडिया पर ऐसे ही खूबसूरत नजरों के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। जिसे यूजर्स देखना बहुत पसंद करते हैं। ये वीडियो में नजारा बहुत सुन्दर लग रहा है। मंदिर भी काफी अद्बुध लग रहा है।

यूजर्स ने दिए अपने विचार

वीडियो को यूजर्स ने काफी पसंद किया है और वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक ने लिखा यह शिव मंदिर लगभग 5000 साल पुराना हैं इससे आप अंदाजा लगा सकते है की हमारी सनातन संस्कृति सबसे पुरानी हैं और 5000 साल से पुराना कोई और धर्म इस पूरे भ्रमांड नहीं हैं इसिसे पता चलता है की हमारी सनातनी हिंदु संस्कृति कितनी पुरानी हैं। दूसरे ने लिखा सर्वमंगल मांगल्यै शिवेसर्वाथ साधिके शरण्यै त्र्यंबक गौरी नारायणी नमोस्तुते। तीसरे यूजर ने लिखा कहते है भारत मे कही भी पांव रख दो और किसी भी दिशा में चले जाओ 7 किलोमीटर के अंदर एक शिव मंदिर जरूर मिल जाएगा ।

Tags:    

Similar News