कोरोना काल में समाज हित को सर्वोपरि रखने वाली महिलाओं को मिलेगा 'श्री नारी सम्मान समारोह-2021'

आर्यन एम. फ़िल्म प्रोडक्शन की लखनऊ ज़ोन डायरेक्टर विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि यह अवॉर्ड फंक्शन उन महिलाओं के लिए आयोजित किया जाएगा, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान देश हित और समाज हित में उत्कृष्ट कार्य किया है।

Written By :  Shashwat Mishra
Published By :  Ashiki
Update: 2021-06-29 10:34 GMT

18 जुलाई को होगा 'श्री नारी सम्मान समारोह-2021' (Photo- Ashutosh Tripathi Newstrack)

लखनऊ: मंगलवार को राजधानी के रामा कृष्ण गोल्ड होटल (हज़रतगंज) में 'आर्यन एम. फ़िल्म प्रोडक्शन' द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 18 जुलाई को होने वाले 'श्री नारी सम्मान समारोह-2021' कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अवॉर्ड फंक्शन का पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

इस प्रेस वार्ता में आर्यन एम. फ़िल्म प्रोडक्शन की लखनऊ ज़ोन डायरेक्टर विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि यह अवॉर्ड फंक्शन उन महिलाओं के लिए आयोजित किया जाएगा, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान देश हित और समाज हित में उत्कृष्ट कार्य किया है।


उन्होंने कहा कि 'इस अवॉर्ड फंक्शन का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं का हौसला बढ़ाना है, जिन्होंने ख़ुद की परवाह न करते, सामाजिक दायित्व को सर्वोपरि समझा। उन्होंने कहा कि इस अवॉर्ड फंक्शन के जरिए हम उन महिलाओं का सम्मान करेंगे, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान देश हित और समाज हित में उत्कृष्ट कार्य किया है।


विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि 'श्री नारी सम्मान समारोह-2021' आगामी 18 जुलाई को होगा। इस अवॉर्ड फंक्शन को करने में हमें बहुत सारे लोगों का सहयोग मिला है। कई लोगों ने हमें इसके लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आपको बताते हुए हर्ष की अनुभूति हो रही है कि आर्यन एम. फ़िल्म प्रोडक्शन, रतन नंदनी इंडस्ट्रीज एवं समीक्षा फाउंडेशन के सहयोग से यह अवॉर्ड फंक्शन किया जा रहा है।


विनीता श्रीवास्तव के मुताबिक- 18 जुलाई को होने वाले 'श्री नारी सम्मान समारोह-2021' में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका अपर्णा बिष्ट यादव मौजूद रहेंगी। साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाज सेविका नम्रता पाठक भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।


उन्होंने कहा कि अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अतुल अवस्थी (सह प्रभारी भाजपा प्रदेश कार्यालय), चौधरी लक्ष्मण सिंह (सह प्रभारी मुख्यालय भाजपा) और मुकुंद स्वरूप मिश्रा (उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष) भी उपस्थित रहेंगे। वहीं, शो आइडल के रूप में पूजा एस दहले (CEO, महाराष्ट्र आर्यन एम. फ़िल्म प्रोडक्शन) मौजूद रहेंगी।

Photo- Ashutosh Tripathi

Tags:    

Similar News