पाकिस्तान में बस से उतारकर 14 यात्रियों को गोलियों से भुना

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक राजमार्ग पर एक बस से यात्रियों को जबरदस्ती गोली मार कर हत्या कर दी। मीडिया की एक खबर में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

Update:2019-04-18 13:19 IST
फ़ाइल फोटो

कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक राजमार्ग पर एक बस से यात्रियों को जबरदस्ती गोली मार कर हत्या कर दी। मीडिया की एक खबर में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, सेना जैसी वर्दी पहने करीब 15 से 20 अज्ञात बंदूकधारियों ने कराची और ग्वादर के बीच चलने वाली पांच से छह बसों को रोका।

उन्होंने ब्लूचिस्तान के ओरमारा इलाके में मकरान तटीय राजमार्ग पर एक बस को रोका, यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच की और उनमें से करीब 16 को नीचे उतार लिया।

डान समाचारपत्र ने खबर दी है कि कम से कम 14 यात्रियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई जबकि दो यात्री भाग निकलने में सफल रहे और नजदीकी जांच चौकी पर पहुंच गये। उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि चौकी के और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...आतंकी संगठनों पर अब तक, पाकिस्तानी कार्रवाई का कोई सबूत नहीं: हुसैन हक्कानी

Tags:    

Similar News