आतंकी ​हमला: रात भर में कर दी 15 लोगों की हत्या, मचा हड़कंप

अल जजीरा ने स्थानीय अधिकारी के हवाले से शनिवार को कहा कि, कुछ संदिग्ध आतंकवादियों ने बीती रात पूर्वी कांगों में 15 नागरिकों की हत्या कर दी। यह हमला एमबाउ गांव के पास हुआ।

Update: 2019-11-17 04:32 GMT

नई दिल्ली: आतंकियों का कहर भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में छाया हुआ है। सभी देश आतंक से परेशान हैं। खबर है कि कांगो में आतंकवादियों ने पूर्वी कांगो में एक रात में कम से कम 15 लोगों की हत्या कर दी।

स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह नरसंहार सेना द्वारा पिछले महीने विद्रोहियों के खिलाफ एक बड़ा हमला किया गया था,ऐसे में इस हमले को आतंकियों के जवाब माना जा सकता है।

अल जजीरा ने स्थानीय अधिकारी के हवाले से शनिवार को कहा कि, कुछ संदिग्ध आतंकवादियों ने बीती रात पूर्वी कांगों में 15 नागरिकों की हत्या कर दी। यह हमला एमबाउ गांव के पास हुआ।

ये भी पढ़ें—कठघरे में पाकिस्तान, अपने ही लोगों ने उजागर किया भारत के प्रति उनका मंसूबा

बता दें, कांगो की सेना ने 30 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के साथ मिलकर अपने इस अभियान की शुरुआत की, जिसका मकसद युगांडा सीमा के पास घने जंगलों से संबद्ध डेमोक्रेटिक फोर्सेस (ADF) के लड़ाकों को जड़ से ख़त्म करने के लिए किया गया था। एडीएफ के खिलाफ पिछले सैन्य अभियानों के दौरान हुआ था, स्थानीय नागरिक समाज कार्यकर्ताओं के अनुसार, इसके लड़ाकों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पिछले हफ्ते से 40 से अधिक नागरिकों की हत्या की है। हालांकि अभी तक इस हमले की किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

Tags:    

Similar News