Afghanistan Masjid Blast: शिया समुदाय को निशाना बनाकर मस्जिद में ब्लास्ट, 72 की मौत, कई घायल

अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत के अबाद मस्जिद में ब्लास्ट में कई की मौत

Newstrack :  Network
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-10-08 12:57 GMT

मस्जिद में ब्लास्ट के बाद अपनों को तलाश्ते लोग डिजाइन तस्वीर (फोटो-न्यूजट्रैक)

Afghanistan Masjid Me Blast: अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) राज आने के बाद से अशांति शुरू हो गई है। इन सबके बीच शुक्रवार को शिया समुदाय को निशाना बनाकर बड़ा ब्लास्ट किया गया, जिसमें करीब 72 लोगों के मारे जाने व कई लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि मस्जिद में हर जगह लोगों के क्षत विक्षत शव नजर आ रहे थे। हालांकि प्रशासनिक स्तर से अभी तक मारे जाने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक यह धमाका अफगानिस्तान (Afghanistan) के कुंदुज प्रांत (kunduz prant) में शिया समुदाय से जुड़े एक मस्जिद में हुआ है।

खबरों के मुताबिक यह धमाका मस्जिद में उस समय हुआ जब नमाज के लिए लोग यहां एकत्रित हुए थे। दोपहर की नमाज के समय कुंदुज प्रांत (kunduz prant) के अबाद मस्जिद (abaad masjid) में जोरदार धमाके के साथ सन्नाटा छा गया। कुछ देर बाद लोगों की चीख पुकार के साथ यह सन्नाटा टूटा। उसके बाद लोग क्षत विक्षत दर्द से तड़पते देखे गए। मीडिया खबरों के मुताबिक इस विस्फोट में करीब 72 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतकों और घायलों का सही आंकड़ा नहीं मिल सका था। मीडिया में आ रही तस्वीरों को देखकर ब्लास्ट के भयानकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। विस्फोट में मस्जिद के भी परखचे उड़ गए हैं। मस्जिद में हर जगह लाशें बिछी दिख रही हैं।


हालाँकि अस्पतालों से मिल रही सूचना के मुताबिक मरने वालों की संख्या 50 से ऊपर पहुंच गई है। अफगानिस्तान स्थानीय प्रशासन ने भी धमाके की पुष्टि की है। लेकिन हताहतों की सही जानकारी अभी तक नहीं दी है। फिलहाल अभी तक किसी संगठन ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान राज आने के बाद इस्लामिक स्टेट ने अपने हमले तेज कर दिए हैं। ऐसे में दोनों संगठनों के बीच टकराव के और बढ़ने का अंदेशा जाहिर किया जा रहा है। इससे पहले रविवार को काबूल में भी एक मस्जिद के बाहर धमाका हुआ था, जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हुई थी और 32 लोग घायल हो गए थे।

Tags:    

Similar News