Afghanistan-Taliban Crisis: अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ उतरीं महिलाएं, लगाए डरो मत, डरो मत, हम सब साथ हैं के नारे

Afghanistan-Taliban Crisis: अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान के खिलाफ सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतर आईं।

Newstrack :  Network
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-09-03 13:32 GMT

तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं ( फोटो: सोशल मीडिया)

Afghanistan-Taliban Crisis: तालिबान अफगानिस्तान में कब्जा करने के बाद सरकार बनाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी उसके खिलाफ कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान के खिलाफ सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतर आईं। उन्होंने अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को लेकर प्रदर्शन किया।

महिलाओं ने हेरात में प्रांतीय भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों अफगान महिलाएं और लड़कियां अपने हक के लिए इस प्रदर्शन में शामिल हुईं। मीडिया रिपोर्ट में बताया है कि, महिलाओं ने सरकार में शामिल करने की मांग की।

महिलाओं में कैबिनेट में शामिल करने की मांग

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन में शामिल शामिल बसीरा ताहेरी ने बताया कि उनकी मांग है कि तालिबान महिलाओं को नई कैबिनेट में जगह मिले। उन्होंने कहा कि मांग करते हैं कि तालिबान हम लोगों के साथ बातचीत और विचार-विमर्श करे। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई भी महिला उनकी सभाओं और बैठकों में नहीं नजर आती है।

हम सब एक साथ
महिला प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान जमकर नारे लगाए। उन्होंने नारा लगाया कि डरो मत, डरो मत, हम सभी एक साथ हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने काम करने का अधिकार, शिक्षा का अधिकार और स्वतंत्रता का अधिकार जैसी अपनी मांगें तालिबान के सामने रखीं। महिला प्रदर्शनकारी का कहना है कि यह हमारा अधिकार है कि हमे भी शिक्षा मिले, हम भी काम करें और हमें सुरक्षा दी जाए। हम सभी एकजुट हैं और डरे नहीं हैं।

अफगानिस्तान में तालिबान आज बना सकता है सरकार

अफगानिस्तान में आज यानी शुक्रवार को तालिबान आधिकारिक तौर पर सरकार बना सकता है। जुमे की नमाज के बाद तालिबान ने दुनिया के सामने अपनी नई सरकार की घोषणा करने की बात कही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, काबुल के राष्ट्रपति पैलेस में नई सरकार के गठन की तैयारी पूरी हो चुकी है।


Tags:    

Similar News