अमेरिका में फिर हुई गोलीबारी, कैरोलिना के शॉपिंग मॉल में हमला, 12 लोग हुए घायल

World News : अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना घटित हुई है। जहां कोलंबिया के कैरोलिना एक शॉपिंग मॉल में शनिवार देर रात फायरिंग हुई। फायरिंग की इस घटना में 12 लोग घायल हो गए।

Report :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-04-17 07:08 GMT

firing in America South Carolina (Image Credit : Social Media)

America Latest News : अमेरिका से एक बार फिर गोलीबारी की खबर सामने आई है। जहां शनिवार को देर रात कोलंबिया (Colombia) के साउथ कैरोलिना (South Carolina) में शॉपिंग मॉल के अंदर गोलीबारी हुई। इस व्यस्त शॉपिंग मॉल में गोलीबारी होने पर करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि इस व्यस्त शॉपिंग मॉल में गोलीबारी होने के कारण अचानक से भगदड़ मच गई। जहां गोली लगने से 10 लोग घायल हुए, वहीं भगदड़ के कारण दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोलंबिया पुलिस का बयान

शनिवार को साउथ कैरोलिना शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी के मामले में कोलंबिया पुलिस के चीफ विलियम होलब्रुक ने जानकारी देते हुए बताया कि "शनिवार को एक व्यक्ति फायरिंग करने लगा सेंटर मॉल में हुई गोलीबारी की घटना कोई आकस्मिक घटना नहीं है। यह हथियारबंद दो गुटों के बीच उत्पन्न किसी विवाद के कारण घटित हुई घटना है। इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों समूह के लोग एक दूसरे से परिचित हैं। फिलहाल हम मामले की जांच कर रहे हैं और जांच के बाद ही घटना के पीछे का सही बजह सामने आएगा।"

12 लोग हुए घायल

साउथ कैरोलिना के सेंट्रल शॉपिंग मॉल में शनिवार को घटित घटना में कुल एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। हालांकि इस गोलीबारी की घटना में किसी की मौत नहीं हुई। इन घायलों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। इस गोलीबारी की घटना में गोली लगने के कारण 6 लोगों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है मगर दो अन्य लोगों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं चार अन्य घायलों का इलाज घर पर चल रहा है। बता दें कि घटना में केवल 10 लोग घायल हुए थे मगर गोलीबारी के कारण व्यस्त मॉल में अचानक भगदड़ मच गयी जिसमें दो अन्य लोग भी घायल हो गए, घायलों में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल है।

इसके पहले भी हुई थी फायरिंग

अमेरिका में साउथ कैरोलिना के सेंटर मॉल में हुई गोलीबारी हाल के दिनों में हुई गोलीबारी की दूसरी घटना है। इसके पहले अमेरिका के न्यूयॉर्क में ब्रुक्लीन मेट्रो स्टेशन में गोलीबारी हुई थी। उस वक्त गोलीबारी सुबह के व्यस्त समय 8:30 बजे हुई थी। घटना के वक्त बहुत से लोग अपने-अपने ऑफिस की ओर जा रहे थे। तभी अचानक मास्क पहने एक शख्स ने मेट्रो कोच के अंदर गैस कंटेनर पर फायरिंग शुरू कर दिया। इस फायरिंग में कुल 16 लोग घायल हुए थे।

Tags:    

Similar News