VIDEO: पाकिस्तानी लड़कियों के दिलों पर छाया हुआ है यह 'चाय वाला', सलमान को भी है इससे जलन

Update: 2016-12-01 04:20 GMT

इस्लामाबाद: अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो शायद आपने ध्यान दिया होगा कि कुछ समय पहले से यहां पर एक ऐसा 'चाय वाला' छाया हुआ है, जिसकी न केवल उसके देश में बल्कि दूसरे देशों में भी इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ रही है। दरअसल इस शख्स का नाम अरशद खान है और यह पाकिस्तान का रहने वाला है। अरशद खान कोई जानी-मानी हस्ती नहीं बल्कि एक 'चाय वाला' है। कुछ टाइम पहले वहां किसी ने इसकी तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी। बस फिर क्या था पाकिस्तान का यह 'चाय वाला' सोशल मीडिया पर छा गया।

इतना ही नहीं अब तो पाकिस्तानी सिंगर्स ने इसके ऊपर एक गाना भी बना दिया है। इस गाने के बोल भी 'चाय वाला' ही है। यह गाना चाय वाले अरशद खान की लाइफ पर बेस्ड है। इसमें दिखाया गया है कि सिंगर्स से ज्यादा लड़कियां चाय वाले की दीवानी हैं। इस गाने में अरशद खान कैटरीना कैफ को पाने की चाहत रखते हैं। इसके लिए उन्होंने लोगों से दुआ करने की भी गुजारिश की है। गाने में एक्टर सलमान खान और शाहरुख खान का भी जिक्र किया गया है। बता दें कि अरशद खान शाहरुख़ खान के बड़े फैन हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए अरशद खान स्टारर 'चाय वाला' गाना

Full View

Tags:    

Similar News