ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आवाजाही पर लगाई पाबंदी, नियम तोड़ने पर होगी ये सजा

ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने भारत से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध (Restrictions) लगा दिया है।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-05-01 03:33 GMT

फ्लाइट की प्रतीकात्मक तस्वीर(फोटो: सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Corona Virus Second Wave) की दस्तक होने के बाद से संक्रमण की रफ्तार में बेहताशा वृद्धि हो चुकी है। बीते कुछ दिनों से लगातार साढ़े तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जिसके मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने भारत से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध (Restrictions) लगा दिया है।

यही नहीं ऑस्ट्रेलिया ने ये भी कहा कि अगर कोई नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस बात की पुष्टि अधिकारियों द्वारा की गई है।

यात्रा प्रतिबंधों का है हिस्सा

अधिकारियों के मुताबिक, लगातार कोरोना के मामलों और मृतकों की संख्या में इजाफा होते देख भारतीय पर्यटकों और भारत में रह रहे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक जो यहां लौटना चाहते हैं, उनके ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि यह शुक्रवार को लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों का ही हिस्सा है।

विमान (सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते लगातार बिगड़ती स्थिति के बीच शुक्रवार को आस्ट्रेलिया की सरकार की ओर से भारत से आने जाने वाली सभी उड़ानों को 15 मई, 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया द्वारा लगाए गए इस ताजा प्रतिबंध की वजह से कई नागरिक और बड़े क्रिकेट खिलाड़ी भारत में ही फंस गए हैं।

तीन मई से प्रभावी होंगे नए प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट के मुताबिक, नए प्रतिबंध को तीन मई से लागू किया जाएगा। जो प्रतिबंधों का उल्लंघन करते पाया जाएगा, उसे पाचं साल जेल की सजा काटनी होगा और भारी जुर्माना देना होगा।

न केवल ऑस्ट्रेलिया बल्कि अमेरिका ने भी 4 मई से भारत से आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि ये फैसला भारत में बढ़ते कोरोना के मामलों और कई तरह के वेरिएंट पाए जाने के बाद लिया गया है।

Tags:    

Similar News