कश्मीर में दरिंदगी: ऑस्ट्रेलियाई महिला का बड़ा खुलासा, जान कांप जाएगी रूह

कश्मीर से एक चौंकाने वाली खबर  सामने आयी है। कश्मीर की डल झील में एक मुस्लिम रफीक अहमद डुंडू ने ऑस्ट्रेलियाई महिला कारमेन ग्रीनट्री को दो महीने तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ हर रात रेप किया गया। इस बात का खुलासा खुद पीड़िता ने अपनी एक पुस्तक में किया है।

Update: 2020-07-08 16:12 GMT

नई दिल्ली: कश्मीर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। कश्मीर की डल झील में एक मुस्लिम रफीक अहमद डुंडू ने ऑस्ट्रेलियाई महिला कारमेन ग्रीनट्री को दो महीने तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ हर रात रेप किया गया। इस बात का खुलासा खुद पीड़िता ने अपनी एक पुस्तक में किया है।

बताई आपबीती

साल 2004 में ये ऑस्ट्रेलियाई महिला सर्फर कार्मेन ग्रीनट्री भारत आई । उसी समय उसको जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हाउसबोट में बंद करके दो महीने तक रखा गया थ। इस दौरान उनके साथ हाउसबोट के मालिक ने कई बार रेप किया। उन्होंने डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक 37 वर्षीय कार्मेन ग्रीनट्रीन ने बताया कि जब वो दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी तो कुछ धोखेबाजों नें उन्हें बताया कि वे सरकारी टूर ऑपरेटर हैं। इसके बाद उन्हें श्रीनगर ले जाया गया। वहां दो महीनों तक उन्हें हाउसबोट पर बंदी बनाकर रखा गया। इस बात का खुलासा अपनी किताब ए डेंजरस पर्सूट ऑफ हैप्पीनेस (A Dangerous Pursuit of Happiness) में किया है।



शांति के तलाश में निकली

अब कार्मेन की ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रेपिस्ट रफीक ने कार्मेन का पासपोर्ट और अन्य जरूरी चीजें भी अपने कब्जे में रख ली थीं। रफीक अपनी पत्नी, बच्चों, भाई और माता-पिता के साथ उसी हाउसबोट पर रहता था लेकिन कार्मेन की मदद करने उसके घर का कोई सदस्य नहीं आया। जब कार्मेन को पुलिस ने बचाया, तब रफीक और उसका भाई शबीर दोनों जेल चले गए। दोनों 6 महीने तक जेल में रहे फिर छूट गए। उन्हें कभी कोई सजा नहीं मिली। कार्मेन भी वापस कभी भारत नहीं आईं। कार्मेन ने बताया कि 2003 के विश्व सर्फिंग चैंपियनशिप में हारने के बाद वो आध्यात्म और शांति की तलाश में विश्व यात्रा पर निकल पड़ीं। सबसे पहले उनके दिमाग में आया कि धर्मशाला आकर दलाई लामा से मिलेंगी।

गलत नाम बताया

दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही रफीक अहमद ने कहा कि विदेशी महिलाओं का बाहर ऐसे घूमना ठीक नहीं है। इसलिए वह उसके साथ चलें। रफीक ने कहा कि मेरे यहां हाउसबोट पर एक रात गुजार लो। वो डल लेक पर है। उसका नाम वाईएच सनबीम है। इसके बाद सुबह धर्मशाला के लिए बस से रवाना कर देंगे।

कार्मेन ने भी बताया कि जब उसने रफीक से कहा कि तुम्हें जो चाहिए ले लो पर मुझे छोड़ दो। तब उसने उसके साथ पहली बार रेप किया उसके बाद वह कभी नहीं रुका। वो अगले दो महीनों तक हर रात कार्मेन के साथ रेप करता रह। इस दौरान रफीक ने कार्मेन से उनका पासपोर्ट और पैसे भी ले लिए थे।



कुरान पढ़ने को कहता

एक खबर के मुताबिक रफीक ने कार्मेन को जबरदस्ती अपने घर फोनकर और पैसे मंगाने को कहा। उसने कार्मेन के अकाउंट से सारे पैसे निकाल लिए थे। रफीक जबरदस्ती कश्मीरी परिधान पहनाता था। पांच बार नमाज और कुरान पढ़ने के लिए भी मजबूर करता था।

दोस्त की मदद से छुट्टी

फिर एक दिन कार्मेन के एक दोस्त को ऐसा लगा कि वह भारत में मुश्किल में है। उसने दिल्ली में स्थित ऑस्ट्रेलियाई हाई कमीशन से शिकायत की। हाई कमीशन ने कार्मेन को खोजने के लिए भारत सरकार से कहा। इसके बाद पुलिस कार्मेन को खोजती हुई श्रीनगर पहुंच। कार्मेन को छुड़ाया। रफीक और उसके भाई शबीर को गिरफ्तार कर लिया।

कार्मेन अब ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती हैं।और वह इस समय चिकित्सा के क्षेत्र में काम करती हैं और ऑस्ट्रेलिया के वोलोंगोंग के दक्षिण में स्थिक इलवारा झील के किनारे अपने पति ग्रांट और तीन बच्चों के साथ रहती हैं।

Tags:    

Similar News