Comet: पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा सबसे बड़ा धूमकेतु, NASA ने कही ये बड़ी बात

Science News : 35000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी (EARTH) की ओर अब तक का सबसे बड़ा धूमकेतु (COMET) आ रहा है। जिसको लेकर अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने बड़ी जानकारी दी है।

Report :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-04-13 04:38 GMT

 धूमकेतु (प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार : सोशल मीडिया)

Comet : अंतरिक्ष से पृथ्वी (Earth) की ओर अब तक का सबसे बड़ा खतरा तेजी से पृथ्वी के करीब आ रहा है। अंतरिक्ष से पृथ्वी की ओर आ रहा यह खतरा अब तक का सबसे बड़ा धूमकेतु है। 500 टन द्रव्यमान वाला यह धूमकेतु करीब 35000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर तेजी से आ रहा है। यह धूमकेतु अब तक के ज्ञात सभी धूमकेतुओं से लगभग 50 गुना ज्यादा बड़ा है, जिसका नाभिक 128 किलोमीटर चौड़ा है।

इस कॉमेट को लेकर NASA ने क्या कहा?

35000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर आ रहे अब तक के सबसे बड़े धूमकेतु के लेकर अमेरिकी स्पेस एजेंसी (American Space Agency) नासा ने कहा है कि "फिलहाल इस धूमकेतु से हमें घबराने की जरूरत नहीं है। अब तक के मिले डाटा के आधार पर हम यह अनुमान लगा रहे हैं कि यह धूमकेतु सूर्य से करीब 1.6 अरब किलोमीटर से अधिक नजदीक नहीं आएगा। हालांकि हमें इस धूमकेतु के आंकड़े को हमेशा मॉनिटर करते रहना होगा।"

इस टेलिस्कोप ने लगाया धूमकेतु का पता

पृथ्वी की ओर आ रहे अब तक के सबसे बड़े धूमकेतु के आकार का आंकड़ा हबल स्पेस टेलीस्कोप (Hubble Space Telescope) द्वारा लगाया गया है। बता दें वैज्ञानिकों द्वारा पृथ्वी और अंतरिक्ष में टेलिस्कोप का इस्तेमाल कर लंबे वक्त से इस विशालकाय आकार धूमकेतु का निगरानी किया जा रहा है।

2031 तक आएगा सूर्य के करीब

हबल स्पेस टेलीस्कोप के द्वारा अब तक की ली गई तस्वीरों के मुताबिक जो आंकड़ा सामने आया है उस हिसाब से यह विशालकाय धूमकेतु 2031 तक सूर्य के करीब आएगा। बता दें किसी भी धूमकेतु का डाटा निकालना बहुत ही मुश्किल होता है। धूमकेतु के चारों तरफ ढेर सारे धूल के कण होने के कारण इन्हें चलता देते हुए इनकी आकार का पता लगाने में बेहद कठिनाई होती है। इसके लिए वैज्ञानिक कंप्यूटर मॉडल का इस्तेमाल करते हैं जो धूमकेतु के केंद्र में स्थित चमकीली बिंदुओं के आधार पर कंप्यूटर अपना डाटा देता है।

Tags:    

Similar News