खुफिया जानकारियां चुराकर चीन भागने की फिराक में था जासूस, एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पकड़ा गया युवक वर्जीनिया विश्वविद्यालय में एक शोधकर्ता है। वह चीन भागने की कोशिश में था। उसे शिकागो में विमान में बैठने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Update: 2020-08-29 06:06 GMT
राजधानी में कोविड-19 के करीब 1,000 मरीजों को तंबूनुमा पृथक-वास से निकालकर अस्पतालों, होटलों या उपचार केंद्रों और उत्तरी बाल्कन प्रांत भेजा गया है।

वाशिंगटन: आज की बड़ी अमेरिका से आई है। यहां एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर व्यापार से जुड़ी गुप्त जानकारी को चुराने का आरोप है।

अभी तक जो जानकारी निकलकर सामने आई है, उसके अनुसार पकड़ा गया युवक वर्जीनिया विश्वविद्यालय में एक शोधकर्ता है। वह चीन भागने की कोशिश में था। उसे शिकागो में विमान में बैठने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गये युवक की पहचान हाइजो हू है के तौर पर हुई है। उसकी उम्र लगभग 34 साल है। अमेरिका के न्यायिक विभाग ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि चीनी नागरिक पर प्राधिकरण की परमिशन के बिना किसी कंप्यूटर तक पहुंचने या संरक्षित कंप्यूटर से जानकारी प्राप्त करने और व्यापार से जुड़ी गुप्त जानकारियों को चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अमेरिका के अटॉर्नी थॉमस टी. कुलेन और डेविड डब्ल्यूएस्टी, एफबीआई के रिचमंड डिविजन ने विशेष एजेंट की गिरफ्तारी की घोषणा की।

यहां ये भी बता दें कि अभी हाल ही में अमेरिका ने चीन को ह्यूस्टन में स्थित अपने महावाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया था।

अमेरिका ने आरोप लगाया था कि इसके जरिए बड़े पैमाने पर सालों से अवैध जासूसी की जा रही है। बदले में चीन नभी अमेरिका को चेंग्दू में स्थित अपने वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया था।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये युवक की फाइल फोटो

ये भी पढ़ें: अनलॉक हुआ राज्य: खुल गया ये सब, मिली लॉकडाउन से छूट

वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में करता है रिसर्च

उसका ताल्लुक अमेरिका के वर्जीनिया यूनिवर्सिटी से है और वह वहां पर रिसर्च करता है। चीनी नागरिक हाइजो पर आपराधिक शिकायत के साथ संघीय अपराध के भी आरोप लगे हैं। चीनी नागरिक चीन जाने वाले विमान में बैठने की कोशिश कर रहा उसी वक्त उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ेंः अनलॉकः झारखंड में खुलेंगे होटल, चलेंगी बसें, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक की फाइल फोटो

कैसे लगी जानकारियां चुराने की भनक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को सबसे पहले हू के बारे में 25 अगस्त, 2020 को भनक लगी। वह अमेरिका के वर्जीनिया विश्वविद्यालय में बायो-मिमिक और फ्लूड डायनेमिक्स पर रिसर्च कर रहा था।

अधिकारियों द्वारा की गई जांच में पता चला कि हू के कब्जे में जैव-प्रेरित अनुसंधान सिमुलेशन सॉफ्टवेयर कोड है जिसके लिए वह अधिकृत नहीं थे।

यह वर्जीनिया विश्वविद्यालय के शैक्षणिक समुदाय के सदस्यों द्वारा सालों के अनुसंधान का परिणाम है। आज जब वह चीन जाने वाले विमान में बैठने की कोशिश कर रहा था तभी उसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ेंः बन जाएंगे करोड़पति: अगर करते हैं इस सब्जी का व्यवसाय, जानें कैसे

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News