लॉकडाउन के बाद लोगों का फूटा गुस्सा, इंग्लैंड, जर्मनी समेत कई देशों में प्रदर्शन

कोरोना महामारी एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है। इसकी रफ़्तार भारत समेत पूरे देश में दो गुना तेज़ी से बढ़ रही हैं। जिसके चलते लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया जा रहा है।

Update: 2020-11-24 15:03 GMT
लॉकडाउन से भड़के इंग्लैंड, जर्मनी समेत कई देश

कोरोना महामारी एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है। इसकी रफ़्तार भारत समेत पूरे देश में दो गुना तेज़ी से बढ़ रही हैं। जिसके चलते लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया जा रहा है। जिससे अब जनता काफी परेशान और क्रोधित दिख रही है। लोग सड़कों पर उतर आए हैं और सरकार के इस फैसले का जम कर विरोध कर रहे हैं। जिसके कारण कई जगह हिंसा भी देखी गई।

लॉकडाउन से बढ़ी दिक्कत

जहां लॉकडाउन की वजह से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही पाबंदियों की वजह से लोगों को यह लगने लगा है कि उनकी आज़ादी चीन गई हैं। दूसरे लॉक डाउन के दौरान इंग्लैंड में लोग सड़क पर उतर आए और इस फैसले का विरोध करने लगे। जिसके चलते नारों के साथ प्रदर्शनकारियों के झुंड की पुलिस से झड़प हो गई।

इंग्लैंड में दूसरा लॉकडाउन

बता दें, कि इंग्लैंड में दूसरा लॉकडाउन खत्म होने में अभी दो सप्ताह से ज्यादा का समय बाकी है। वही जर्मनी में भी लोग सरकार के इस फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। सरकार के इस फैसले को खत्म करने की इस मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन भी करते दिखे।जिसके चलते सुरक्षाबलों से झड़प भी हो गई। प्रदर्शन में लोगों ने अपने मास्क को उतार फेंका।

इन देशों में भी प्रदर्शन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स और स्पेन जैसे यूरोपीय देशों ने दूसरा लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया था। लेकिन वह के लोगों को ये मंज़ूर नहीं था।

ये भी पढ़ें : सऊदी और UAE ने पकड़ा पाकिस्तान का गला, कांपे इमरान खान, अब लिया ये फैसला

वही इटली के लिए ये साल सबसे मुश्किल भरा रहा है। लॉकडाउन के फैसले के खिलाफ एक हफ्ते से अधिक समय तक हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए सरकार ने सिनेमाघरों, थिएटरों और रेस्टोरेंट को बंद कर दिया था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News