कोरोना से भी खतरनाक ये वायरस: ले चुका है 8200 लोगों की जान

अमेरिका में अब भी फ्लू का वायरस फैल रहा है। 2019-20 में अमेरिका के डेढ़ करोड़ लोग फ्लू से पीड़ित पाए गए, इनमें से 8200 लोगों की मौत हो गई। इसमें 54 बच्चे भी शामिल थे। अमेरिका में फ्लू का वायरस पिछले 11 हफ्ते से लगातार फैल रहा है। अमेरिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि ये अगले कई हफ्तों तक जारी रहेगा।

Update: 2020-02-01 12:28 GMT

नई दिल्ली: पूरी दुनिया इन दिनों खतरनाक वायरस कोरोना के खौफ में जी रही है। चीन से फैली इस बीमारी ने दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इतना ही नहीं भारत के केरल में भी इसके वायरस से संक्रमित दो मरीज मिले हैं। चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा करीब 300 के करीब पहुच गया है। इसके चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है।

कोराना वायरस के कोहराम के बीच अमेरिका से एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिका में एक वायरस ने कोरोना वायरस से भी ज्यादा कोहराम मचा रखा है। अमेरिका में करीब डेढ़ करोड़ लोग इससे पीड़ित पाए गए हैं। इस वायरस ने अमेरिका में अब तक 8200 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले एक दशक के दौरान इस वायरस का अमेरिका पर सबसे भीषण अटैक हुआ है।

कैसा है ये वायरस

अमेरिका में इंफ्लुएंजा वायरस ने हाहाकार ने कोहराम मचा रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 2019-20 का सीजन इंफ्लुएंजा के लिहाज से पिछले एक दशक में सबसे खराब रहा है। सिर्फ इंफ्लुएंजा की वजह से अमेरिका में एक सीजन में 8200 लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें—अब सुधरेगी शहरों की हवा: साफ हवा के लिए बजट-2020 में 4400 करोड़ का ऐलान

अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शन डिजीज की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लू सीजन में एक लाख 40 हजार मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए। बताया जा रहा है कि इससे पीड़ित मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है।

अमेरिका में हर साल फ्लू से 12 हजार मौतें

हालांकि अमेरिका में फ्लू-इंफ्लुएंजा का फैलना आम बात माना जाता है। अमेरिकी डॉक्टर बताते हैं कि इसी की वजह से समस्या बढ़ी है। अमेरिका में ठंड के दिनों में आमतौर लोग ये मान लेते हैं कि वो भयानक सर्दी के शिकार हैं, लेकिन वो इंफ्लुएंजा के शिकार हो जाते हैं।

मरने वालों का आंकड़ा

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में हर साल 12 हजार मौतें फ्लू की वजह से होती हैं. 2017-18 के फ्लू के सीजन में 61 हजार लोगों की मौत इस बीमारी से हो गई। उस दौरान करीब साढ़े चार करोड़ अमेरिकी फ्लू से पीड़ित पाए गए थे।

ये भी पढ़ें— अभी-अभी शाहीन बाग में बरसाई गोली, मची भगदड़, पुलिस हिरासत में युवक

अमेरिका अभी भी फ्लू की चपेट में

अमेरिका में अब भी फ्लू का वायरस फैल रहा है। 2019-20 में अमेरिका के डेढ़ करोड़ लोग फ्लू से पीड़ित पाए गए, इनमें से 8200 लोगों की मौत हो गई। इसमें 54 बच्चे भी शामिल थे। अमेरिका में फ्लू का वायरस पिछले 11 हफ्ते से लगातार फैल रहा है। अमेरिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि ये अगले कई हफ्तों तक जारी रहेगा।

वायरस के प्रति लोग लापरवाह

अमेरिकी में फ्लू-इंफ्लुएंजा इसलिए भी बड़ी समस्या बन गया है क्योंकि लोग इसका वैक्सिन लेने के प्रति लापरवाह हैं। लोगों को लगता है कि वैक्सिन लेने के बावजूद फ्लू से बचाव नहीं हो पाता। जबकि रिपोर्ट बताती है कि वैक्सिन लेने से बीमार पड़ने का रिस्क 60 फीसदी तक कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें—दर्द से तड़पती गर्भवती को नहीं मिली एंबुलेंस, ठेला खींचते अस्पताल पहुंचा पति

Tags:    

Similar News