पोर्न स्टार स्टीफेनी क्लिफोर्ड के विवादों में उलझे डोनाल्ड ट्रंप

Update:2018-01-13 17:07 IST

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं। इस बार वो पोर्न स्टार के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोर्न स्टार स्टीफेनी क्लिफोर्ड के साथ ट्रंप के संबंध थे लेकिन संबंध ट्रंप ने स्टीफेनी को चुप रहने के लिए 82 लाख से ज्यादा रुपए दिए थे।

बताया जा रहा है कि 2006 में ट्रंप और पोर्न स्टार स्टीफेनी क्लिफोर्ड पहली बार एक दूसरे से मिले थे और यही इन दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने थे। यही नहीं, बाद में स्टीफेनी ट्रंप के साथ अपने रिश्तों को लेकर बात करने को तैयार भी हो गई थीं लेकिन ट्रंप के वकील ने उनका मुंह बंद करवा दिया। हालांकि, वाइट हाउस और ट्रंप के वकील इस बात का खंडन कर रहे हैं।

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब ट्रंप पर आरोप लगे हों। इससे पहले भी उनपर कई महिलाएं यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगा चुकी हैं लेकिन ट्रंप ने इन सभी आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है।

Tags:    

Similar News