Earthquake Today: भूकंप से थर्रा उठे ये देश, सुबह-सुबह हिली धरती

Earthquake Today: चीन के अलावा मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान की धरती भी सोमवार सुबह डोल उठी। सुबह लोगों ने भूकंप के कई झटके महसूस किए, जिसकी तीव्रता 5.8 रही।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2023-01-30 02:27 GMT

Earthquake Today (Social Media)

Earthquake Today: सोमवार सुबह एशिया के दो देश एकबार फिर भूकंप से थर्रा उठे। चीन के शिजियांग प्रांत में अक्सू क्षेत्र में सुबह 5.19 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। चीन के अलावा मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान की धरती भी सोमवार सुबह डोल उठी। सुबह लोगों ने भूकंप के कई झटके महसूस किए, जिसकी तीव्रता 5.8 रही।

रविवार को पाकिस्तान में आया था भूकंप

कल यानी रविवार 29 जनवरी को पाकिस्तान के दो बड़े शहरों राजधानी इस्लामाबाद और मिलिट्री मुख्यालय वाला शहर रावलपिंडी मे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र पड़ोसी ताजिकिस्तान में 150 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया था।

रविवार दोपहर 12.54 पाकिस्तानी पंजाब सूबे के कई अन्य शहरों की भी धरती हिली, जिसके बाद लोग दहशत में आ गए। कई लोग भूकंप का झटका महसूस करते ही फौरन अपनी घरों से बाहर निकल गए। हालांकि, किसी तरह का नुकसान दर्ज नहीं किया गया।

शनिवार को ईरान में आया था भूकंप

इससे पहले शनिवार को ईरान के खोय में जोरदार भूकंप आया था, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और करीब 440 लोग घायल हो गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 दर्ज की गई थी। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। ईरान का खोय शहर तुर्की-ईरान सीमा के करीब स्थित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खोय शहर के आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए थे।

बता दें कि ईरान से होकर कई प्रमुख भूगर्भीय फाल्टलाइंस गुजरती है। इसके कारण यहां हाल के सालों में कई विनाशकारी भूकंप के झटके आ चुके हैं। पिछले साल यानी 2022 में ईरान में कई भयानक भूकंप आए थे, जिसमें जानमाल को भारी नुकसान पहुंचा था।

Tags:    

Similar News