Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में आया भीषण भूकंप, 56 लोगों की मौत, 700 से अधिक घायल

Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता सोमवार को भूकंप के जोरदार झटकों से सहम उठा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2022-11-21 12:31 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में सोमवार को आए भूकंप ने भयानक तबाही मचाई है। भूकंप के कारण हुए हादसों की जानकारी जैसे – जैसे सामने आ रही है। हताहतों और जख्मी लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडोनेशिया सरकार ने अब तक 56 लोगों के मरने की पुष्टि की है। जबकि घायलों की तादाद 700 से अधिक हो चुकी है। लोगों के बीच दहशत का माहौल है। सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती भूकंप प्रभावित दूर – दराज के क्षेत्रों तक समय पर मदद पहुंचाना है ताकि प्रभावितों की मदद की जा सके।

सोशल मीडिया पर भूकंप की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। इनमें टूटी हुई इमारतें,मलबा और क्षतिग्रस्त कारें नजर आ रही हैं। राजधानी जकार्ता में एम्बुलेंस के सायरन लगातार सुनाई दे रहे हैं। इंडोनेशिया सरकार की क्विक रिस्पांस टीम हालत पर नजर बनाए हुए है। प्रभावित इलाकों में बचाव कर्मियों को रवाना कर दिया गया है। जकार्ता में स्थानीय लोग भी मलबे के अंदर दबे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं।

भूकंप के झटकों का आदी है इंडोनेशिया

दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया में भूकंप के आते रहते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, 'रिंग ऑफ फायर' में आने के कारण 27 करोड़ की जनसंख्या वाला यह देश भूकंप के लिहाज से अधिक संवेदनशील है। यहां छोटे –बड़े कई ज्वालामुखी हैं। समुद्र से घिरे होने के कारण सुनामी का खतरा भी बना रहता है। इसी साल फरवरी में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 25 लोग मारे गए थे और 460 लोग जख्मी हुए थे। पिछले साल यानी जनवरी 2021 में आए भूकंप में यहां 100 लोग मारे गए थे और घायलों की तादाद 6 हजार से भी अधिक थी। 2004 में भूकंप और उसके बाद आए सुनामी के कारण लाखों लोग मारे गए थे। 



Tags:    

Similar News