भूकंप से दहला देश: जोरदार झटकों से पटरी से उतरी ट्रेन, खौफ में आए जापान के लोग

Earthquake in Japan: पूर्वी जापान के बड़े हिस्से में रात के समय आए इस ताबड़तोड़ झटकों से लोगों में खौफ बना हुआ है। साथ ही इस भूकंप में 2 लोगों के मारे जाने खबर है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-03-17 03:19 GMT

भूकंप (डिजाइन फोटो- न्यूजट्रैक) 

Earthquake in Japan: जापान से बड़ी खबर आ रही है। यहां पर भूकंप के ताबड़तोड़ झटके महसूस किए गए हैं। इन झटकों की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.3 मापी गई है। भूकंप की थर्राहट से डरे-सहमे लोग घरों से भागने लगे। ऐसे में अब इतनी तेज तीव्रता का भूकंप आने के बाद पूर्वोत्तर तट के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी (tsunami) आने का अलर्ट दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वी जापान के बड़े हिस्से में रात के समय आए इस ताबड़तोड़ झटकों से लोगों में खौफ बना हुआ है। साथ ही इस भूकंप में 2 लोगों के मारे जाने खबर है। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। वहीं इस भूकंप से मियागी प्रांत में एक शिंकानसेन बुलेट ट्रेन पटरी से उतर गई।

भूकंप के बारे में टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी की तरफ से बताया कि जापान में भूकंप के बाद लगभग 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। बताया जा रहा कि भूकंप फुकुशिमा क्षेत्र के तट पर 60 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। वहीं स्थानीय समयानुसार रात 11:36 बजे बाद पूर्वोत्तर तट के कुछ हिस्सों के लिए एक मीटर की सुनामी लहरों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 

फिलहाल ताबड़तोड़ भूकंप के झटकों से जानमाल को हुए नुकसान के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। आपको बता दें, इससे पहले 22 जनवरी को जापान के दक्षिणपश्चिमी और पश्चिमी क्षेत्र में आए जोरदार भूकंप की वजह से करीब 10 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे।

इस बारे में जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (Japan Meteorological Agency) के मुताबिक, भूकंप क्यूशू द्वीप के पास एक बजे के बाद आया, जिसका केंद्र 40 किलोमीटर (24.8 मील) की गहराई पर स्थित था।

Tags:    

Similar News