भीषण गोलीबारी से दहला देश: 8 की मौत, कई घायल, दहशत में लोग

जर्मनी के हनाऊ शहर में बुधवार को गोलीबारी हुई। घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जर्मन मीडिया के मुताबिक, अज्ञात हमलावर ने शहर के शीशा बार में गोलियां चलाईं। ये घटना स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे हुई।

Update: 2020-02-20 01:46 GMT

हनाऊ : जर्मनी के हनाऊ शहर में बुधवार को गोलीबारी हुई। घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जर्मन मीडिया के मुताबिक, अज्ञात हमलावर ने शहर के शीशा बार में गोलियां चलाईं। ये घटना स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे हुई।

यह पढ़ें...ट्रंप के भारत दौरे को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कही ऐसी बात

पुलिस ने इलाके को घेर लिया और मामले की जांच में जुट गई है। हमलावर फरार है। हनाऊ के पास केसेल्ताद इलाके में भी गोलीबारी की जानकारी है. जर्मन ब्रॉडकास्टर हेसेनशाउ के मुताबिक, पहली गोलीबारी में तीन लोग मारे गए, जबकि दूसरी में पांच लोगों की मौत हो गई हनाऊ फ्रैंकफर्ट से लगभग 25 किमी की दूरी पर है। यहां की आबादी 1,00,000 से अधिक है। अभी तक क्यों घटी इसकी जानकारी हाथ नहीं लगी। यहां खुलेआमे इसतर की घटनाओं में आए दिन इजाफा हो रहा है। लोग इस तरह की वारदात दहशत में। पुलिस ने इलाके में जांच शुरु कर दी है।

 

 

यह पढ़ें...गाजियाबाद नगर निगम की बैठक का मामला विशेषाधिकार समिति को संदर्भित

बता दें कि इस पहले भी पिछले महीने जर्मनी में गोलीबारी की घटना हुई थी। उस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जर्मनी में एक बंदूकधारी ने परिवार के 6 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक हमलवार परिवार को अच्छी तरह से जानता था। पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी ने दक्षिण-पश्चिमी शहर रॉट एम सी में एक इमारत में फायरिंग की, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। जर्मनी के अखबार बिल्ड ने बताया कि सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि मामले में पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News