Heavy Rain in Brazil: ब्राजील में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, अबतक 94 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Heavy Rain in Brazil : भूस्खलन में अबतक मरने वालों की संख्या 94 हो है है। ये संख्या आगे भी बढ़ सकती है। बारिश में कई घर तबाह हो गए हैं।;
Brazil news : ब्राजील (Brazil) के रियो दि जिनरियो (Rio de Janeiro) में भारी बारिश के बाद भूस्खलन देखने को मिला। भूस्खलन में अबतक मरने वालों की संख्या 94 हो है है। ये संख्या आगे भी बढ़ सकती है। बारिश में कई घर तबाह हो गए हैं। वहीं, कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। सभी लोगों को बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मामले में यहां के मेयर रुबेन्स बोम्टेम्पो का कहना है कि हताहतों (मृतकों) की संख्या बढ़ सकती है। रिपोर्ट के अनुसार टीम अभी तक 21 लोगों को बचाने में कामयाबी रही है।
बचाव कार्य जारी
बता दें की यहां 2011 में भी भारी बारिश के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। राहत एवं बचाव अभियान के बीच बुधवार को 49 वर्षीय रोसलीन विर्गिलियो काफी दुखी थी, क्योंकि उन्हें मलबे में फंसी महिला का क्रंदन याद आ गया था, जिसे वह बचा नहीं सकीं। उन्होंने बताया, कि कल एक महिला मदद के लिए चिल्ला रही थी, लेकिन हम कुछ नहीं कर सके।
35 अन्य लोग लापता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 80 लोगों की मौत हुई है, जबकि 54 घर तबाह हो गए। रूसी समाचार एजेंसी ने G1 ब्रॉडकास्टर का हवाला देते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा सेवा ने 24 लोगों को बचाया हैं, जबकि 35 अन्य लोग लापता हैं।
180 सैनिक बचाव अभियान में जुटे
दमकल विभाग ने एक बयान में बताया कि हमारे 180 सैनिक बचाव अभियान में जुटे हैं। विभाग ने बताया कि इलाके में दिन में तीन घंटे के भीतर 25.8 सेंटीमीटर बारिश हुई, जो इससे पहले के 30 दिन में हुई बारिश के बराबर है। रूस की यात्रा पर गए ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने ट्वीट किया कि उन्होंने अपने मंत्रियों को बारिश के कारण प्रभावित हुए लोगों की तत्काल मदद करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल, अभी बचाव कार्य जारी है।