ट्रंप से मिली हार के बाद भावुक हुईं हिलेरी, बोलीं- न करें दिल छोटा, जारी रखें काम करना

डोनाल्ड ट्रंप के हाथों मिली हार के बार पहली बार सामने आईं 69 साल की हिलेरी क्लिंटन ने भावुक होते हुए अपने समर्थकों से कहा कि दिल छोटा नहीं करें और गहरे मतभेदों के बावजूद देश को बेहतर बनाने के लिए काम करना जारी रखें।

Update: 2016-11-17 11:17 GMT

वाॅशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप के हाथों मिली हार के बार सार्वजनिक मंच से पहली बार 69 साल की हिलेरी क्लिंटन ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल छोटा न करें और गहरे मतभेदों के बावजूद देश को बेहतर बनाने के लिए काम करना जारी रखें। हिलेरी क्लिंटन ने यह बातें वाशिंगटन डीसी में चिल्ड्रेंस डिफेंस फंड के एक कार्यक्रम में कहीं। अपने संबोधन के दौरान हिलेरी भावुक हो गईं।

यह भी पढ़ें ... प्रेसिडेंट चुने जाने के बाद बोले ट्रंप- दुश्मनों से भी दोस्ती करेगा अमेरिका

और क्या कहा हिलेरी क्लिंटन ने ?

-हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि वह अपने आदर्शों के लिए संघर्ष करती रहेंगी और कभी भी हार नहीं मानेंगी।

-उन्होंने कहा कि बीते सप्ताह में ऐसा कई बार हुआ जब मेरा मन किया कि मैं केवल एक अच्छी किताब पढ़ते हुए या अपने कुत्तों के साथ समय बिताऊं और कभी घर से बाहर न निकलूं।

-उन्होंने कहा कि मैं जानती हूं कि चुनाव के परिणाम से आप में से कई लोग बहुत निराश हैं।

-मैं भी बहुत निराश हूं। मैं इतनी निराश हूं कि मैं इसे शब्दों में बयां भी नहीं कर सकती।

-उन्होंने कहा कि अपने देश पर भरोसा रखिए। अपने मूल्यों के लिए लड़ें और कभी भी हार न मानें।

Tags:    

Similar News