Paris Olympics में भारत से किस राज्य के कितने खिलाड़ी होंगे शामिल? हरियाणा टॉप पर, देखें पूरी लिस्ट

Paris Olympics: इस बार ओलंपिक का आयोजन पेरिस में हो रहा है। इसमें भारत के अलग अलग राज्यों से 117 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। आइए, जानते हैं किस राज्य से कितने खिलाड़ी शामिल हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-20 08:38 GMT

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक 2024 के आगाज में अब बस एक सप्ताह का वक्त शेष है। भारत अपने अब तक के सबसे बड़ी फौज के साथ दुनिया के इस प्रसिद्ध टूर्नामेंट में हिस्सा लेने को पूरी तरह तैयार है। ओलंपिक खेलों में भारत की यह 26वीं हिस्सेदारी होगी। जानकारी के अनुसार, भारतीय दल में 117 एथलीट शामिल हैं। बता दें, यह बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच पेरिस में आयोजित किया जाएगा। ओलंपिक में अब तक भारत ने कुल 35 पदक जीते हैं। इनमें 10 गोल्ड, 9 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल हैं। 2020 टोक्यो ओलंपिक भारत का अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन वाला ओलंपिक रहा था। इस ओलंपिक में भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक समेत कुल सात पदक अपने नाम किए थे। 

किस राज्य के कितने एथलिट्स (पेरिस ओलंपिक 2024)

राज्य खिलाड़ियों की संख्या

हरियाणा 

24

पंजाब 

19

तमिलनाडु 

13

कर्नाटक 

7

उत्तर प्रदेश  

7

केरल

 6

महाराष्ट्र  

5

उत्तराखंड

 4

दिल्ली 

4

आंध्र प्रदेश

 4

तेलंगाना 

4

पश्चिम बंगाल 

3

चंडीगढ़ 

2

गुजरात 

2

ओडिशा 

2

राजस्थान 

2

मणिपुर

 2

मध्य प्रदेश 

2

असम 

1

बिहार 

1

गोवा 

1

झारखंड 

1

सिक्किम

 1

भारतीय K9 टीम की होगी तैनाती

पेरिस ओलंपिक में सुरक्षा के लिए भारतीय सुरक्षा बल की एक टीम भी तैनात किए जाएंगे। आईटीबीपी के अनुसार, पेरिस में आयोजित होने वाले ओलंपिक में सुरक्षा के लिए K9 टीम की तैनाती की गई है। आईटीबीपी की के-9 यूनिट में बेल्जियन मैलिनोइस, लैब्राडोर और अन्य लोकल ब्रीड्स के कुत्ते शामिल हैं, जो खासतौर पर विस्फोटक, गोला-बारूद और ड्रग्स का पता लगाने में ट्रेंड हैं। आईटीबीपी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "फ्रांस की सरकार के अनुरोध पर, हमारी खास K9 टीम को पेरिस ओलंपिक 2024 में अहम एंटी-सबोटेज ड्यूटी के लिए तैनात किया गया है। भारतीय CAPF के लिए यह पहली ऐतिहासिक उपलब्धि वैश्विक सुरक्षा के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।"

खबर अपडेट की जा रही है...

Tags:    

Similar News