इस बंदे ने एक-दो नहीं 87 बार कर डाली शादी, 88वीं की चल रही तैयारी, बच्चों की कोई गिनती नहीं

Indonesia Man 88th Time Marriage: इंडोनेशिया का एक आदमी जिसने एक-दो या चार-पांच नहीं, 50 नहीं बल्कि 87 शादी कर चुका है, साथ ही 88 वीं शादी की तैयारी कर रहा है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-11-02 14:20 GMT

indonesia man 88th time marriage (Pic: Social Media) 

Indonesia Man 88th Time Marriage: भारत में ऐसा माना जाता है कि एक बार शादी हो जाने के बाद में लोग 7 जन्मों के लिये एक दूसरे के हो जाते हैं। साथ ही लोगों को यह भी कहते हुए सुना होगा शादी के बाद में कुछ लोगों का शादीशुदा जीवन अच्छा चल रहा है, कुछ लोग शादी करके पछ्ता रहे हैं। कुछ लोग शादी करना ही नहीं चाह रहे हैं। आपने अपने आसपास कई ऐसे लोगों को देखा भी होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे इंडोनेशिया के शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी उम्र से ज्यादा बार ज़िंदगी में शादी कर डाली है। दिलचस्प बात ये है कि 88वीं बार वो एक बार फिर शादी के लिए तैयार है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया के पश्चिम जावा में माजालेंगका के कान (Kaan) नाम का एक 61 वर्षीय युवक 88 वीं बार शादी करने जा रहा है। ज्यादा बार शादी करने के कारण इंडोनेशिया ने लोग कान (Kaan) को प्लेबॉय किंग के नाम से जानते है। मजे की बात यह है कि कान 88वीं बार जिस महिला के साथ में सादी करने जा रहे हैं वह उनकी एक्स वाइफ हैं। कान (Kaan) की वह 86वीं पत्नी रह चुकी हैं।  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कान की पहली शादी 14 साल की उम्र में हुई थी। उस समय की कान की पहली पत्नी कान से उम्र में 2 साल बड़ी थी। कान का कहना है कि मेरे खराब रवैये के कारण पहली शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और 2 साल के बाद में तलाक हो गया। जिसके बाद में कान को गुस्सा आने लगा और उन्होने एक के बाद एक करके शादियां करनी शुरु कर दी। साथ ही कान यह भी कहते हैं कि उन्होने ऐसा कोई भी काम महिलाओं के साथ में नहीं किया है जो महिलाओं के लिये अच्छा न हो। मैंने महिलाओं की भावनाओं के साथ में कभी खिलवाड़ नही किया है। कान बताते हैं उनकी 87 बार शादी हो चुकी है लेकिन उनको यह नही पता है कि उनके कितने बच्चे हैं। 

Tags:    

Similar News