Libya Floods Updates: डैनियल तूफान ने लीबिया में बरपाया कहर, 2000 से अधिक लोगों की मौत, कई लापता

Libya floods Updates: इस प्राकृतिक आपदा अब तक 2 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि हजारों की संख्या लोग लापता हैं।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2023-09-12 02:38 GMT

Storm in Libya  (photo: social media )

Libya Floods Updates: मुस्लिम अफ्रीकी देश लीबिया में डैनियल तूफान ने भयानक कहर बरपाया है। भूमध्यसागर में उठे इस तूफान के कारण देश के पूर्वी तट पर भीषण बाढ़ आई है। बाढ़ के चलते पूर्वी तट पर बसे डर्ना शहर में भीषण तबाही मची है। इस प्राकृतिक आपदा अब तक 2 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि हजारों की संख्या लोग लापता हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल जलील ने बताया कि तेज बारिश और तूफान के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में दिक्कत आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सालों से गृह युद्ध की आग में झुलस रहे लीबिया में बीते 5 दिनों से भारी बारिश हो रही है। शनिवार और रविवार को यहां बेहद तेज हवाएं चलीं और इसके बाद बड़े शहरों में भी बाढ़ आ गई। देश के पूर्वी हिस्से में हालात सबसे खराब हैं। यहां करीब एक हफ्ते से जनजीवन बिल्कुल ठप पड़ा है। सरकार ने पहले इमरजेंसी की घोषणा की और अब कर्फ्यू लगा दिया है।

बांध टूटने से मची भयानक तबाही

लीबिया के पूर्वी तट पर बसे डर्ना शहर में सबसे अधिक तबाही मची है। भारी बारिश के कारण शहर में मौजूद दो बांध टूट गए और करीब 330 लाख क्यूबिक मीटर पानी सिटी के अंदर प्रवेश कर गया। सोशल मीडिया पर शहर की तबाही का मंजर फोटो और वीडियो के रूप में वायरल हो रहा है। जिसमें पूरा शहर उजड़ा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में इंसान और गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बहते नजर आ रहे हैं।


ये शहर भी प्रभावित

डर्ना के अलावा लीबिया के कई अन्य प्रमुख शहर भी तूफान की चपेट में हैं। तूफान डैनियल का असर सोमवार को बेनगाजी, अल-मर्ज, सुसा और बायदा जैसे शहरों में भी दिखा। लीबिया एक प्रमुख तेल उत्पादक देश भी है। सरकार ने खराब मौसम और बाढ़ को देखते हुए सभी तेल उत्पादन संयंत्रों को बंद करने का आदेश दिया है।

यूएन की स्थिति पर नजर

लीबिया में डैनियल तूफान के कारण मची तबाही पर संयुक्त राष्ट्र की भी नजर है। मिस्त्र की राजधानी काहिर स्थित यूएन के दफ्तर की ओर से बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया कि हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। हमारी तरफ से उन्हें जो भी मदद दी जा सकती है, वो फौरन पहुंचाई जाएगी।

बता दें कि लीबिया में तनाशाह शासक मोहम्मद गद्दाफी की हत्या के बाद से देश में भयानक अस्थिरता है। केंद्र की सत्ता पर कंट्रोल के लिए दो गुट आपस में लड़ रहे हैं। देश में गृहयुद्ध छिड़े होने के करीब एक दशक होने को है। पहले से ही अशांति एवं अस्थिरता का सामना कर रही लीबिया की जनता के सामने डैनियल तूफान ने नई चुनौती पेश कर दी है।

Tags:    

Similar News