लॉकडाउन फिर लगा: खाली हुए बाजार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, ओमिक्रॉन ने मचाई आफत

Lockdown Imposed : तेजी से सामने आ रहे मामलों से साउथ अफ्रीका में वेरियंट से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसको देखते ही यहां लेवल वन का लॉकडाउन लगा दिया गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-12-02 04:15 GMT

साउथ अफ्रीका में लॉकडाउन (फोटो- सोशल मीडिया)

Lockdown Imposed : कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रॉन से पूरी दुनिया में आफत मची हुई है। ऐसे में सख्ती बरतते हुए कई देशों ने यात्रा संबंधी नई गाइडलाइन्स जारी कर दी है। बढ़ते खतरे को देखते हुए एक बार फिर से देश पाबंदियां लगाने पर मजबूर हो रहे हैं। ओमिक्रॉन से अफ्रीका के देशों में बड़ी संख्या में मामले सामने आने से पूरी दुनिया में खतरे की घंटी का अलर्ट कर दिया गया है। ऐसे में बड़ी खबर मिली है।

नए वेरियंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए साउथ अफ्रीका में लॉकडाउन का एलान कर दिया गया है। यहां से लगातार सामने आ रहे मामलो से दुनियाभर में खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में इस समय अब साउथ अफ्रीका में हालात बहुत ही खराब हो गए हैं। जिसके चलते सरकार को ये बड़ा फैसला करना पड़ा है। 

खराब होते हालातों से सभी में खौफ

फोटो- सोशल मीडिया

तेजी से सामने आ रहे मामलों से साउथ अफ्रीका में वेरियंट से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसको देखते ही यहां लेवल वन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिससे यहां बाजारें बंद हो गई हैं, सड़कों पर सन्नाटा पसारा हुआ है। लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है। खराब होते हालातों से सभी में खौफ बना हुआ है। 

इस बारे में जानकारी के अनुसार, खराब होते हालातों की वजह से साउथ अफ्रीका में कुल पांच तरह के लॉकडाउन लगाए जा सकते हैं। जिसमें सबसे सख्त लॉकडाउन को पांचवी श्रेणी का लॉकडाउन माना जाता है। लेकिन अभी यहां सिर्फ लॉकडाउन लेवल 1 का ही लगाया गया है। हालात काबू में आ गए तो ठीक है, नहीं तो लॉकडाउन के लेवल्स को बढ़ाना भी पड़ सकता है।

वैसे यहां सिर्फ लॉकडाउन के पहले लेवल से ही लोगों में परेशानी की लहर दौड़ गई है। कई व्यापारियों का कहना है कि उनका व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है। हर बार इतना नुकसान अब नहीं झेला जा रहा। ये नुकसान सबसे ज्यादा उस समय हुआ जब कई देशों ने सामने आए मामलों की वजह से साउथ अफ्रीका पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है।

साउथ अफ्रीका से टैवल बैन करने वाले देशों की लिस्ट में अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, थाइलैंड, ऑस्ट्रेलिया,सिंगापुर, भारत जैसे अन्य कई देश शामिल हैं। 

Tags:    

Similar News