Turkey में भारतीय सेना की इस महिला अधिकारी को मिल रही ढ़ेरों दुआएं, त्रासदी के बीच बांट रही प्यार का पैगाम

Operation Dost: मेजर डॉ. बीना तिवारी देहरादून की हैं। वो अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं, जो देश सेवा में जुटी हैं।तुर्किये में भूकंप की त्रासदी के बीच उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है।

Written By :  aman
Update: 2023-02-10 15:21 GMT

Major Beena Tiwari (Social Media)

Operation Dost: तुर्किये (Turkey) में आए विनाशकारी भूकंप में अब तक 19 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। शोक, मातम और मलबे के बीच अभी भी जिंदगी की तलाश जारी है। नकारात्मक माहौल में एक मुस्कुराता चेहरा लगातार अपने काम में जुटा है। उसे तुर्किये के लोग ढेरों दुआएं दे रहे हैं। कोई माथा चूम रहा है तो कोई 'वेल डन' कह रहा है। ये हंसमुख चेहरा भारतीय बेटी मेजर बीना तिवारी (Major Beena Tiwari) का है।बीना भारतीय सेना (Indian Army) की एक महिला अधिकारी हैं। एक तुर्की महिला का उन्हें चूमती तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।   

गौरतलब है कि, बीते दिनों तुर्किये में भयानक भूकंप आया था। इस त्रासदी में हजारों लोगों की जानें चली गई। संकट के समय में भारत ने तुर्किये से पिछले संबंधों को बगल करते हुए मदद का हाथ बढ़ाया। भारतीय सेना और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को वहां भेजा गया है। भारतीय दल तेजी से राहत और बचाव कार्यों में जुट गई। भारतीय अभियान को 'ऑपरेशन दोस्‍त' (Operation Dost Turkey) का नाम दिया गया है।


टर्किश महिला का चूमते फोटो वायरल 

तुर्किये में भारत की ओर से चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्य के बीच महिला अधिकारी बीना तिवारी की तस्वीर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। खासकर वो फोटो जिसमें टर्किश महिला उनके गाल को चूमती नजर आ रही हैं। भारत में लोगों में इस बात को लेकर कौतूहल है कि आखिर ये महिला अधिकारी है कौन? तो चलिए आपको बताते हैं इनके बारे में।  

बीना इंडियन आर्मी में डॉक्टर हैं

तुर्किये में भूकंप से प्रभावित क्षेत्र की महिला का भारतीय सेना की एक महिला अधिकारी के गाल पर किस करने वाली तस्वीर को ADGPI के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया। जिसके बाद कई अन्य तस्वीरें भी सामने आईं। तुर्किये में राहत-बचाव कार्य में जुटी भारतीय सेना की महिला अधिकारी का नाम मेजर बीना तिवारी (Major Beena Tiwari) है। बीना इंडियन आर्मी में डॉक्टर हैं। तुर्किये भूकंप प्रभावित क्षेत्र में बीना काफी पॉपुलर हैं। क्या बच्चे, क्या बूढ़े सभी उनके काम की तारीफ करते नहीं थक रहे। इतने कम समय में बीना ने जो प्यार हासिल किया है, वो बहुत कम लोगों को ही नसीब होता है। 


मेडिकल टीम में एकमात्र महिला अधिकारी हैं बीना 

भारत की ओर से तुर्किये भेजे गए दल में मेजर बीना तिवारी (Major Beena Tiwari) एकमात्र महिला अधिकारी हैं। भारतीय सेना ने 14 डॉक्टर और 86 पैरामेडिकल स्‍टाफ वाली टीम को भूकंप प्रभावित क्षेत्र में भेजा है। तुर्किये में इंडियन आर्मी ने अपना अस्पताल शुरू किया है। जहां घायलों का ख्याल रखा जा रहा है। बीना तिवारी इस अस्पताल के शुरू होने के 24 घंटे के भीतर ही बच्चों और बुजुर्गों के बीच खासा लोकप्रिय हो गईं।


परिवार की तीसरी पीढ़ी सेना में

भारतीय सेना की डॉक्टर बीना तिवारी मूलतः उत्तराखंड के देहरादून की निवासी हैं। बीना अभी 28 वर्ष की हैं। बीना, दिल्ली के आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस से ग्रेजुएट हैं। वह अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं। जो देश की सेवा में जुटी हैं। बीना के दादा सेना में सूबेदार हुआ करते थे। उनके पिता 16 कुमाऊं इन्फेंट्री (16 Kumaon Infantry) में सेवारत थे। मेजर डॉ. बीना इस वक्त कर्नल यदुवीर सिंह (Colonel Yaduveer Singh) की कमांड में सेवा प्रदान कर रही हैं। वो 60 पैरा फील्ड अस्पताल में एकमात्र महिला अधिकारी हैं। तुर्किये जाने से पहले बीना की तैनाती असम में थी। उनके पति भी डॉक्टर हैं। वो मेडिकल ऑफिसर हैं।

Tags:    

Similar News