Myanmar Plane Crash : मेंडले में सैन्य विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 12 लोगों की मौत

Myanmar Plane Crash : म्यांमार के मेंडले में आज सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-06-10 11:17 GMT

म्यांमार विमान दुर्घटनाग्रस्त (फोटो सोशल मीडिया)  

Myanmar Plane Crash : म्यांमार (Myanmar) के दूसरे सबसे बड़े शहर मेंडले (Mendeley) में आज एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त (airplane crash) हो गया है। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह विमान राजधानी नेपीडॉ से पायिन ओ ल्विन शहर के लिए उड़ान भर रहा था। जब वह नीचे की ओर आने लगा तभी यह एक स्टील प्लांट से लगभग 300 मीटर दूर दुर्घटना ग्रस्त (crash) हो गया।

बताया जा रहा है कि इस सैन्य विमान में छह सैन्यकर्मी और कुछ बौद्ध भिक्षु भी थे जो एक बौद्ध मठ समारोह में उपस्थित होने वाले थे। इस दुर्घटना में विमान का एक पायलट और एक यात्री बच गए हैं। जिसे सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन अभी तक इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

म्यांमार (Myanmar) के दूसरे सबसे बड़े शहर मेंडले के पास गुरुवार को एक सैन्य विमान पूरी तरह से क्रैश हो गया है। इस विमान में 12 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। इस विमान दुर्घटनाग्रस्त की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर इन वायरल तस्वीरों में हवाई जहाज के ढांचे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

Tags:    

Similar News