मंगल ग्रह पर ऐसा सूर्यास्त नहीं देखा होगा आपने, नासा ने शेयर की ये तस्वीर

यह रोवर मंगल ग्रह पर उतरकर वहां पर कई तरह की जानकारी जुटाएगा। साथ ही ऐसी ट्टानें लेकर आएगा, जिनसे इन सवालों का जवाब मिल सकेगा कि क्या कभी लाल ग्रह पर जीवन था।

Update: 2021-02-20 13:36 GMT
मंगल ग्रह पर ऐसा सूर्यास्त नहीं देखा होगा आपने, नासा ने शेयर की ये तस्वीर

लखनऊ: नासा का परसेवरेंस रोवर (Perseverance Rover) धरती से टेकऑफ करने के सात महीने बाद शुक्रवार को सफलतापूर्वक मंगल ग्रह पर लैंड हो गया है। लैंडिंग के बाद नासा की ओर से मंगल ग्रह की कुछ फोटोज जारी की गई हैं। नासा ने मंगल पर होने वाले सूर्यअस्त की भी फोटो शेयर की है। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मंगल ग्रह पर कुछ ऐसा होता है सनसेट

इस फोटो को देख साफ है कि पृथ्वी और मंगल पर होने वाले सूर्यास्त में जमीन और आसमान का अंतर है। नासा के खोजी उपकरण पर्सीवरेंस द्वारा भेजी गई सूर्यास्त की फोटो में देखा जा सकता है कि वहां पर Sunset के दौरान आसमान सुंदर नीले रंग का हो गया है। लेकिन धरती पर सूर्य अस्त के दौरान आसमान का रंग नारंगी रंग में बदल जाता है।

यह भी पढ़ें: तेल के बिजनेस में कोई दोस्ती नहीं, ईराक और सऊदी अरब बढ़ाते जा रहे दाम

(फोटो- सोशल मीडिया)

जमकर शेयर की जा रही फोटो

मंगल ग्रह पर सूर्यास्त को देखकर लग रहा है कि जैसे वहां पर रात हो रही है और चांद आसमान में निकल आया है। लेकिन ये चांद नहीं बल्कि सूरज है। ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही इसे जमकर शेयर भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बिछी लाशें: हमले में मारे गए दर्जनों सैनिक, मातम में बदल गया देश

(फोटो- ट्विटर)

पर्सेवरेंस रोवर ने सफलतापूर्वक किया लैंड

बता दें कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी 'नासा' पर्सेवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया है। एजेंसी ने रात करीब 2:30 बजे अपने मार्स पर्सिवरेंस रोवर को लैंड कराया था। नासा की लाल ग्रह पर मनुष्यों को बसाने की उम्मीदों को लेकर एक अहम कोशिश है। छह पहिए वाला यह रोवर मंगल ग्रह पर उतरकर वहां पर कई तरह की जानकारी जुटाएगा।

साथ ही ऐसी ट्टानें लेकर आएगा, जिनसे इन सवालों का जवाब मिल सकेगा कि क्या कभी लाल ग्रह पर जीवन था। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि रोवर से दर्शनशास्त्र, धर्मशास्त्र और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े एक मुख्य सवाल का जवाब मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ धमाकों का कहर: आतंकियों ने फिर खेला खूनी खेल, हर तरह बस चीख-पुकार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News