Necrophilia Case: महिलाओं की लाशें तक महफूज़ नहीं, पाकिस्तान के बाद जानिए हैदराबाद की सच्चाई

Necrophilia Case: नेक्रोफिलिया का जिक्र अब यूं उठा है क्योंकि पाकिस्तान के एक अखबार द डेली टाइम्स ने एक सम्पादकीय में इसका जिक्र किया है।

Update: 2023-05-01 14:10 GMT
Necrophilia Case : एक ऐसा कृत्य जिसकी तुलना जानवरों तक से नहीं की जा सकती क्योंकि ये ऐसा कृत्य है जिसे सिर्फ और सिर्फ इंसान ही कर सकता है। ये है – लाशों के साथ सेक्स करना, लाश के प्रति यौन इच्छा और आकर्षण। इस विकृति को इंग्लिश में नाम दिया गया है - नेक्रोफिलिया।
दुनिया के अधिकांश देशों में इसके केस न के बराबर पाए गए हैं लेकिन दुर्भाग्य से यह हमारे बीच मौजूद है। नेक्रोफिलिया का जिक्र अब यूं उठा है क्योंकि पाकिस्तान के एक अखबार द डेली टाइम्स ने एक सम्पादकीय में इसका जिक्र किया है। एक फोटो वायरल भी हुई है जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह कब्रों पर बाकायदा ग्रिल और ताले लगा दिए हैं ताकि कोई लाश के साथ छेड़छाड़ न कर सके। लेकिन बाद में पता चला कि यह फोटो हैदराबाद के एक कब्रिस्तान की है। बताया जाता है कि कब्र में ग्रिल और ताला इसलिए लगाया गया क्योंकि लोग जगह की कमी के चलते पुरानी कब्रों को खोद कर वहां नई लाश दफना देते हैं। बहरहाल, जब बाद नेक्रोफ़िलिया की चली है तो इस बारे में में जानना जरूरी है।
नया ट्रेंड
पाकिस्तान में नेक्रोफिलिया के कई मामले सामने आ चुके हैं, अब फिर एक्टिविस्ट और लेखकों समेत कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस मामले को उठाया है। ये बात अलग है कि इन लोगों ने भी उसी ग्रिल वाली कब्र का जिक्र किया है। एक यूजर हैं लेखक हैरिस सुल्तान जिन्होंने इस तरह के घृणित कृत्यों के लिए कट्टरपंथी इस्लामवादी विचारधारा को दोषी ठहराया है। हैरिस सुलतान ने एक ट्वीट किया कि - पाकिस्तान ने इतना कामुक और यौन कुंठित समाज बनाया है कि लोग अब अपनी बेटियों की कब्र पर ताला लगा रहे हैं ताकि उनका बलात्कार न हो सके। जब आप बुर्के को बलात्कार से जोड़ते हैं, तो यह मानसिकता आपके पीछे-पीछे कब्र तक जाती है। एक अन्य ट्विटर यूजर साजिद युसूफ शाह ने लिखा : पाकिस्तान द्वारा बनाए गए सामाजिक माहौल ने एक यौन आरोपित और दमित समाज को जन्म दिया है, जहां कुछ लोगों ने यौन हिंसा से बचाने के लिए अपनी बेटी की कब्र पर ताला लगाने का सहारा लिया है।
भयानक मामले
- पाकिस्तान में अब तक का सबसे डरावना नेक्रोफीलिया का मामला 2011 में सामने आया था, जब कराची के उत्तरी नजीमाबाद के मुहम्मद रिजवान नाम के एक शख्स को महिलाओं की 48 लाशों के साथ बलात्कार करने की बात कबूल करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। रिजवान को एक लाश को कब्र से खींच कर भागते हुए पकड़ा गया था। रिजवान उस कब्रिस्तान में कब्र खोदने का काम करता था।
- मई 2022 में, पाकिस्तान के गुजरात के चक कमला गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने एक किशोर लड़की की लाश को खोदकर निकाला और उसके साथ बलात्कार किया। यह उसी रात हुआ जब परिवार ने मृतक को दफनाया था। यह घटना तब सामने आई जब मृतक लड़की के परिजन अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार अगली सुबह कब्रिस्तान गए। परिजनों ने कब्र को खुला पाया और लडकी के शव पर रेप के निशान दिख रहे थे।
- 2021 में कुछ अज्ञात लोगों ने गुलाममुल्ला शहर के पास मौलवी अशरफ चांदियो गांव में इसी तरह की बर्बर हरकत को अंजाम दिया था।
- 28 फरवरी 2020 को पाकिस्तान के पंजाब के ओकरा शहर में एक कब्रिस्तान में एक महिला की लाश के साथ बलात्कार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। घटना पंजाब प्रांत के ओकारा शहर की है। आरोपी की पहचान उसके पहले नाम अशरफ से हुई।
- 2019 में कराची के लांधी टाउन में एक महिला के शव को कथित तौर पर अज्ञात लोगों ने खोदकर निकाला और उसके साथ बलात्कार किया। इस महिला के शव को दफनाने के एक दिन बाद कब्र से निकाला गया था। कब्रिस्तान के केयरटेकर ने मृतक के परिवार को बताया कि एक कुत्ते ने कब्र को ढकने वाले स्लैब को हटा दिया था।
- 2013 में एक 15 वर्षीय लड़की का शव गुजरांवाला में उसकी कब्र के बाहर पाया गया था, और कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। इस घटना के बाद पाकिस्तान में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस घटना की त्वरित जांच के आदेश दिए थे। कथित तौर पर मामला अभी भी अदालत में है।
- 2020 में लाहौर में एक किशोर लड़के ने मोहलनवाल इलाके के एक गांव में अपनी सात वर्षीय चचेरी बहन की हत्या करने के बाद उसकी लाश के साथ नेक्रोफिलिया किया और फिर उसके शव को एक तालाब में फेंक दिया।
भारत में मामले
- नाक्रोफ़िलिया का सबसे जघन्य मामला निठारी सीरियल कांड है जिसमें अपराधी ने 19 लड़कियों की हत्या कर दी और उसके बाद उनकी लाशों के साथ संभोग किया।
- लखनऊ में कई साल पहले एक नाले के समीप के जंगल में एक स्कूली लड़की की लाश पाई जाती है। बाद में पता चलता है कि एक रिक्शेवाले ने उस लड़की की लाश पाई थी और फिर उसके साथ सेक्स किया था।
- 2018 में गुरुग्राम के एक 20 वर्षीय मजदूर ने कई हत्याओं के बाद उनकी लाशों के साथ बलात्कार करना कबूल किया था।
- उत्तर प्रदेश के मामले में, यह पता चला कि एक मूक-बधिर व्यक्ति ने महिला के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया, लेकिन जब वह लड़ी, तो उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव के साथ बलात्कार किया।
- मई 2020 में असम में पुलिस ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति को 14 वर्षीय लड़की के मृत शरीर के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में हिरासत में लिया था।

Tags:    

Similar News