Nonuplets: माली की महिला ने 9 बच्चों को दिया था जन्म, जानें एक महीने बाद कैसा है इनका हाल

25 साल की हलीमा सिस्से नाम की महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया था। इन बच्चों की हालत कैसी है आइए जानते हैं...

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-06-04 11:44 GMT

हलीमा और बच्चे (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया) 

Nonuplets: वैसे तो आपको वो 25 साल की महिला याद तो होगी ही, जिसने एक साथ 9 बच्चों (9 Babies) को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद इस महिला और बच्चों की चर्चा पूरी दुनिया में छाया हुआ था। उस दौरान बच्चों की हालात नाजुक बताई जा रही थी। हालांकि इस मामले को अब एक महीने हो चुके हैं। एक महीने के बाद इन बच्चों और महिला की सेहत कैसी है आइए जानते हैं...

पश्चिमी अफ्रीका (West Africa)  के माली (Mali)  में नौ बच्चों को जन्म देने वाली महिला का नाम हलीमा सिस्से (Halima Cisse) है। डिलीवरी के दौरान बच्चों की हालात नाजुक थी। हालात नाजुक होने के कारण माली सरकार ने बच्चों और उनकी मां को मोरक्को के एक अस्पताल में बेहतर इलाज की व्यवस्था की। हालांकि इन नौ बच्चों को इस दुनिया में आए पूरे एक महीना हो चुके है और इनकी हालात में काफी सुधार हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, इन नौ बच्चों को अभी भी डॉकटर्स की निगरानी में रखा गया है। मोरक्को के अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, 4 मई को नौ बच्चों को जन्म देने वाली महिला और बच्चे की सेहत पहले से बेहतर है। उन्हें दो महीने तक अस्पताल में रखा जाएगा।

बच्चा और नर्स (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)

ऐन बोरजा क्लिनिक के प्रवक्ता अब्देलकोद्दस हाफसी (Abdelkoddas Hafsi) का कहना है कि पहले इन बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होती है। अब ये दिक्कत खत्म हो चुकी है और वे पहले से काफी अच्छे हैं उनका वजन भी पहले बढ़ गया है। उन्हें ट्यूब के माध्यम से दूध पिलाया जा रहा है। बता दें कि इन नौ बच्चों में पांच लड़किया और चार लड़के हैं। हाफसी के मुताबिक, इस महिला की डिलीवरी 10 डॉक्टर और 25 नर्सों की टीम ने कराई थी। हलीमा सिस्से और उनके नौ बच्चों (Halima Cisse 9 Babies) के चर्चे पूरी दुनिया में छाया हुआ है। 

Tags:    

Similar News