OMG! जब राखी बांधने वाली बहन बनी अपने ही भाई के बच्चे की माँ

राखी बांधने वाली बहन ने अपने भाई के बच्चे को जन्म दिया। इसके पीछे की वजह यह थी कि जिस बहन ने भाई के बच्चे को जन्म दिया, उसका भाई गे-रिलेशनशिप था। अपनी इस रिलेशनशिप में उसका भाई खुश था लेकिन बच्चे को लेकर किसी पर भरोसा नही कर पा रहा था।

Update: 2019-07-17 08:58 GMT
gay relationship

नई दिल्ली : राखी बांधने वाली बहन ने अपने भाई के बच्चे को जन्म दिया। इसके पीछे की वजह यह थी कि जिस बहन ने भाई के बच्चे को जन्म दिया, उसका भाई गे-रिलेशनशिप था। अपनी इस रिलेशनशिप में उसका भाई खुश था लेकिन बच्चे को लेकर किसी पर भरोसा नही कर पा रहा था। मतलब बच्चे के जन्म के लिए किसी अनजान महिला पर सरोगेसी के लिए भरोसा नहीं कर पा रहा था। इसलिए महिला ने भाई के गे-पार्टनर के स्पर्म के जरिए बच्चे को जन्म दिया।

Chapel Cooper

यह भी देखें... ड्रामेबाजी! जमात-उद-दावा चीफ हाफिज सईद गिरफ्तार, भेजा गया जेल

इस वाक्या ब्रिटेन के कुम्ब्रिया की रहने वाली 27 साल की महिला चैपेल कूपर ने सरोगेट मां के रूप में बच्चे को जन्म दिया। फर्टिलाइजेशन के लिए कूपर के एग-सेल और भाई के पार्टनर के स्पर्म का इस्तेमाल किया गया।

बहन के सरोगेट मां बनने की वजह से अब उनके भाई स्कॉट स्टीफेंसन और उनके पार्टनर माइकल स्मिथ प्राउड पैरेंट्स बन गए हैं। उनकी बहन ने उन्हें बेबी गर्ल को जन्म दिया। भाई के बच्चे को जन्म देने की वजह से कूपर बच्चे की बायोलॉजिकल मां भी होंगी और आंटी भी।

वैसे कूपर पहले से एक बेटी की मां हैं। उन्होंने जब सरोगेसी व अडॉप्शन में होने वाली मुश्किलों और खर्च के बारे में जाना तो खुद ही बायोलॉजिकल मां बनने का फैसला किया।

यह भी देखें... मर्द हो! ‘वर्जिन’ और वर्जिनिटी के बारे में ये ’8 बातें’ नोट कर लो

कूपर के भाई और उनके पार्टनर ने एक फेसबुक पोस्ट में बहन की तारीफ की है और उन्हें सुपर ह्यूमन बताया है। उन्होंने लिखा- कूपर की क्षमता, जज्बा और अच्छे दिल ने हमें खुशियों से भर दिया है।

Tags:    

Similar News