Pakistan New Mini Submarine: पाकिस्तानी नौसेना की मिनी पनडुब्बी का खुलासा, भारत के लिए है बड़ा खतरा!

Pakistan New Mini Submarine: अरब सागर में भारत को चुनौती देने के लिए पाकिस्तान नई पनडुब्बी तैयार कर रहा है।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-06-30 09:43 GMT

पाकिस्तानी पनडुब्बी (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Pakistan New Mini Submarine: अरब सागर (Arabian Sea) में भारत को चुनौती देने के लिए पाकिस्तान नई पनडुब्बी तैयार कर रहा है। यह पनडुब्बी कराची के बंदरगाह के अंदर देखी गई है। सैटेलाइट के जरिए इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।

दरअसल यह खुलासा OSINT (Open-source intelligence) के द्वारा हुआ है। OSINT ने सैटेलाइट के माध्यम से पाकिस्तान के कराची बंदरगाह के अंदर बने पनडुब्बी का खुलासा किया है और उसकी कुछ तस्वीरें शेयर की है। बताया जा रहा है कि यह पनडुब्बी एक तरह की मिनी परडुब्बी है। hisutton.com के मुताबिक, नवीनतम पाकिस्तान नेवी सील कोर्स की पासिंग आउट परेड का एक आधिकारिक वीडियो (ट्विटर पर) में यह छोटा पनडुब्बी नजर आया था।

hisutton.com के द्वारा शेयर किया गया यह तस्वी 3 जुलाई 2020 की है, जिसमें मिनी पनडुब्बी को कवर किया गया था। यह परेड कराची में पीएनएस इकबाल में आयोजित की गई थी, जो पाकिस्तान नौसेना के विशेष सेवा समूह (एसएसजी (एन)) का सैन्य स्थल है।

hisutton.com के द्वारा शेयर की गई तस्वीर (फोटो- OSINT)

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान का इस पनडुब्बी की साइज 55 फीट लंबी है और इसकी चौड़ाई 7 से 8 फीट है। एक मीडिया वेबसाइट ने एक खबर पब्लिश की थी, जिसमें उसने बताया गया था कि पाकिस्तान की यह नई पनडुब्बी अरब सागर में भारत के लिए एक चुनौती हो सकती है। खबर है कि पाक पिछले पांच सालों में चीन और तुर्की से दो बड़ी पनडुब्बी की डील की है। इन देशों की सहायता से पाक अपने पनडुब्बियों को अपग्रेड कर सकता है।

बता दें कि पाकिस्तान ने 2015 में चीन के साथ एक पनडुब्बी बनाने के लिए समझौता किया था। यह पनडुब्बी 8 हैंगोर (Hangor) टाइप 042 यूआन क्लास की थी। इस समझौते में टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का संभावित समझौता भी सम्मिलित था। इन पनडुब्बियों में से चार पनडुब्बियां कराची के शिपयार्ड पर तैयार किया जाना था।

साल 2016 में पाक ने तुर्की के STM कंपनी से 350 मिलियन डॉलर्स (26,039 करोड़ ) की डील की थी। यह कंपनी पाकिस्तानी पनडुब्बियों को आधुनिक तरीके स तैयार करना था। जिस तरह से चीन और तुर्की पाकिस्तान को सपोर्ट कर रही है, उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये देश पाकिस्तान को अपग्रेड करना चाहती है। वहीं अब पाकिस्तान खुद अपनी मिनी पनडुब्बी तैयार कर रहा है। इससे पहले वह 1990 की बनाई गई Cosmos MG110 पनडुब्बियों का प्रयोग कर रही है।

Tags:    

Similar News