तूफान में 123 की मौत: Agaton ने मचाई ऐसी भयानक तबाही, फिलीपींस में हाई अलर्ट जारी

सेना के अधिकारियों का कहना है कि भूस्खलन में 123 से अधिक ग्रामीण मारे गए हैं जबकि बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों को खोजने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

Written By :  aman
Update: 2022-04-14 11:43 GMT

फिलीपींस में तूफान ने मचाई तबाही

Philippines Agaton Megi Storm : फिलीपींस में Agaton तूफान ने तबाही मचा रखी है। तूफान के चपेट आने से अब तक करीब 123 लोगों की जानें गईं हैं। तूफान, बारिश और भूस्खलन की वजह से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इस उष्णकटिबंधीय तूफान के बाद फिलीपींस में सेना ने राहत और बचाव के प्रयासों को तेज कर दिया है। 

सेना के अधिकारियों का कहना है कि भूस्खलन में 123 से अधिक ग्रामीण मारे गए हैं जबकि बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों को खोजने के लिए सेना, पुलिस सहित अन्य बचाव दल कीचड़ और मिट्टी के ढेर में तलाशी जारी रखे हुए हैं। 

फिलीपींस की सेना का कहना है कि हम इस भीषण आपदा से बेहद दुखी हैं। जान-माल और संपत्ति को खासा नुकसान हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह इस साल का पहला चक्रवाती तूफान है जो फिलीपींस से टकराया है। बता दें कि फिलीपींस 7,600 से अधिक द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। यहां प्रति वर्ष औसतन 20 उष्णकटिबंधीय तूफान देखने को मिलते हैं। 

सरकार की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि लेयटे प्रांत में भूस्खलन में 86 लोगों के मारे जाने की संभावना है। जबकि, पहाड़ी इलाके बेबे में 236 लोग घायल हुए। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने कहा, कि तीन अन्य अलग-अलग प्रांतों से भी लोगों के डूबने की खबर मिली है। जबकि कई अन्य अभी भी लापता हैं।

फिलीपींस सरकार की हवाई तस्वीरों और वीडियो में ढही हुई ढलानें, नारियल के बागानों और घरों को गंदगी तथा कीचड़ में दबे दिखाया गया है। एक क्षेत्र में, बचाव दल को भूस्खलन तक पहुंचने के लिए रबर की नावों का उपयोग करना पड़ा है।

Tags:    

Similar News