मिस्र में बम धमाके के बाद पुलिस ने 40 आतंकियों को किया ढेर

मिस्र में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने अलग-अलग अभियानों में 40 'आतंकियों' को ढेर कर दिया। मिस्र के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालयन ने कहा कि सुरक्षाबलों ने यह अभियान गीजा के पिरामिडों के नजदीक हुए एक बम विस्फोट में वियतनाम के पर्यटकों और उनके गाइड की मौत के बाद चलाया। यात्री बस में हुए धमाके में चार लोग मारे गए थे।

Update: 2018-12-29 11:12 GMT

नई दिल्ली: मिस्र में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने अलग-अलग अभियानों में 40 'आतंकियों' को ढेर कर दिया। मिस्र के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालयन ने कहा कि सुरक्षाबलों ने यह अभियान गीजा के पिरामिडों के नजदीक हुए एक बम विस्फोट में वियतनाम के पर्यटकों और उनके गाइड की मौत के बाद चलाया। यात्री बस में हुए धमाके में चार लोग मारे गए थे।

यह भी पढ़ें....अगस्‍ता वेस्‍टलैंड डील: कोर्ट में ईडी का दावा, मिशेल ने लिया सोनिया गांधी का नाम

हमले की योजना बना रहे थे आतंकी

मंत्रालय ने यह बताया कि गीजा में 2 जगहों पर कार्रवाई में 30 'आतंकियों' की मौत हुई, जबकि अशांत उत्तरी सिनाय में बाकी बचे 10 को मारा गया। बयान में कहा है कि अधिकारी इस सूचना के बाद सक्रिय हुए कि संदिग्ध आतंकी पर्यटन स्थलों और चर्चों पर सिलसिलेवार हमले की योजना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें....अयोध्या: मोरारी बापू ने हनुमान जी की मां अंजना को बताया अप्सरा

बस पर हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ चलाया अभियान

बयान के मुताबिक तीन जगहों पर एक के बाद एक छापेमारी की गई। मंत्रालय ने खून से सने शवों की तस्वीरें प्रकाशित की हैं जिसमें संदिग्धों के पास राइफल और शॉटगन जमीन पर पड़ी हुई दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें....लैंड डील केस: हरियाणा सरकार ने वाड्रा और पूर्व सीएम हुड्डा के खिलाफ जांच की दी मंजूरी

बता दें कि शुक्रवार को गीजा में पर्यटकों की एक बस सड़क किनारे हुए बम विस्फोट की चपेट में आ गई थी। इस हमले में छुट्टी मनाने आए 3 वियतनामी पर्यटकों और उनके एक मिस्री गाइड की मौत हो गई। ये पर्यटक काहिरा के बाहर गीजा की पिरामिडों के पास यात्रा कर रहे थे।

Tags:    

Similar News