देश में भयंकर तबाही: लाखों मौतों से घबराई दुनिया, हर जगह लाशें ही लाशें

अवाचा खाड़ी के समंदर में समुद्री जीवों के लाशों का अंबार लग गया है। यह पर करीब 95 फीसदी समुद्री जीवों की मौत हो चुकी है। हालांकि अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

Update: 2020-10-09 10:17 GMT
समंदर में 95 फीसदी जीवों की हुई मौत

नई दिल्ली: रूस में प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) की अवाचा खाड़ी से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर अवाचा खाड़ी के समंदर में समुद्री जीवों के लाशों का अंबार लग गया है। यहां पर बीते कुछ समय से बड़ी संख्या में मृत अवस्था में समुद्री जीव मिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अब तक अवाचा खाड़ी के समंदर में करीब 95 फीसदी समुद्री जीवों की मौत हो चुकी है। इस घटना को रूस की अब तक की सबसे बड़ी समुद्री त्रासदी (Maritime Tragedy) कहा जा रहा है।

समंदर में 95 फीसदी समुद्री जीवों की हुई मौत

अवाचा खाड़ी के समंदर में करीब 95 फीसदी समुद्री जीव मृत अवस्था में मिले हैं, हालांकि इन जीवों की मौत किस वजह से हुई है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। अवाचा खाड़ी में हुई प्राकृतिक तबाही में अब तक कई जीवों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, अवाचा खाड़ी के Khalaktyrsky Beach पर मछली, केकड़, ऑक्टोपस, सील समेत कई जीव बड़ी संख्या में मृत अवस्था में मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तबाही की फोटो काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें: सचिवालय में बड़ा खिलवाड़: सुरक्षा पर भारी चूक, लापरवाह अधिकारियों का कारनामा

देश में भयंकर तबाही: बिछ गईं समुद्री जीवों की लाशें (फोटो- ट्विटर)

समुद्री जीवों की मौत पर क्या है वैज्ञानिकों का कहना

वहीं कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में वैज्ञानिकों के हवाले से लिखा गया है कि समुद्री जीवों की मौत के पीछे की वजह प्रदूषण है। वहीं कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि समंदर के अंदर ज्वालामुखी फटने या सैन्य परीक्षण के दौरान रॉकेट ईंधन लीक होने की वजह से इन जीवों की मौत हुई है। फिलहाल इस घटना की जांच करने के लिए एक स्पेशल कमीशन गठित किया गया है। शुरूआती जांच के आधार पर कहा जा रहा है कि समुद्री जीवों के अलावा इंसानों पर भी इस प्राकृतिक तबाही का असर देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें: पुजारी तड़प-तड़प कर जला: पूरे इलाके में फैली सनसनी, मंदिर पर हो गया कांड

समंदर में 95 फीसदी जीवों की हुई मौत (फोटो- ट्विटर)

यह भी पढ़ें: फूट-फूटकर रोये चिराग: PM मोदी ने ऐसे संभाला, रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि

विमानों से कांपा चीन-पाक: अब शुरू हो गया युद्ध, वायुसेना की गर्जना से गूंजा असमान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News