Russia Ukraine Conflict : अमेरिकी एजेंसी का दावा, रूस ने यूक्रेन सीमा पर की कड़ी घेराबंदी, कर सकता है इसी हफ्ते हमला

यूक्रेन रूस के बड़े विवाद के बीच रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 1 घंटे के करीब लंबी बातचीत हुई है।

Newstrack :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-02-14 10:57 GMT

सनिकों की तैनाती (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Russia Ukraine Conflict : इस वक्त यूक्रेन संकट (Ukraine crisis) पर दुनिया के सभी देशों की निगाहें बनी हुई हैं। हर रोज रूस-यूक्रेन विवाद (Russia Ukraine Conflict) को लेकर नए-नए आशंकाएं जताए जा रहे हैं। मौजूदा वक्त में रूस ने यूक्रेन सीमा पर अपने सैनिकों और हथियारों को तैनात कर दिया है। यूक्रेन आगे वाले विकट परिस्थितियों के लिए अपनी तैयारी कर रहा है इसी सिलसिले में यूक्रेन के कीव में लगातार सैन्य और कूटनीतिक बैठकें हो रही हैं।

रूस ने तैनात किया एक लाख से अधिक सैनिक

रूस यूक्रेन विवाद को लेकर एक अमेरिकी एजेंसी ने यह दावा किया है कि रूस यूक्रेन को लगभग तीन तरफ से पूरी तरह घेर चुका है। खुफिया एजेंसी के मुताबिक यूक्रेन के सीमाओं पर रूस ने अब तक 1 लाख 30 हज़ार से अधिक सैनिकों की तैनाती कर दिया है। रूस द्वारा यूक्रेन सीमा पर इतनी बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनाती के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि बहुत जल्द ही रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

बाइडेन-पुतिन के बीच बातचीत

रूस-यूक्रेन विवाद में बड़ी भूमिका अमेरिका की भी है। इसी सिलसिले में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के बीच रविवार को 1 घंटे करीब लंबी बातचीत चली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुतिन और जो बाइडेन के बीच हुई इस बातचीत में यूक्रेन पर किसी भी तरह के सैन्य एडवेंचर के खिलाफ चेताया गया। वहीं इस बातचीत को लेकर व्हाइट हाउस का कहना है कि फिलहाल रूस-यूक्रेन विवाद के हालात में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।

एक खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले बुधवार को रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है। गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन सीमा पर इस वक्त कड़ा घेराबंदी किया हुआ है। रूस ने नेवी फोर्स, मिसाइल, एयर फोर्स और अपने अन्य सभी स्पेशल फोर्सेस को यूक्रेन सीमा पर तैनात किया है। साथ ही युद्ध के हालात में अपने पलड़े को हमेशा जारी रखने के लिए अपने सप्लाई चेन को भी काफी हद तक सुधारा है।

Tags:    

Similar News